VIDEO: अब सलमान खान को पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने दिया जवाब, 12 साल पुराना पोस्ट फिर हुआ वायरल

IPL 2026 PBKS: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद पंजाब के खिलाड़ियों ने सलमान खान के 12 साल पुराने सवाल का जवाब दिया है. पंजाब किंग्स द्वारा जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Cricket News - 2026-04-26T171854.734

PBKS: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. अब तक खेले गए 7 मैच में पंजाब ने सभी मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टीम का बारिश की वजह से धुल गया था. पंजाब अब तक इस सीजन एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में अब टीम की तारीफ हर तरफ हो रही है. 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किया, जिसके बाद पंजाब के खिलाड़ियों ने सलमान खान के 12 साल पहले की गई पोस्ट का जवाब दिया.

विज्ञापन

क्या है मामला?

आईपीएल 2014 में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि प्रीति जिंटा की टीम जीत गई क्या? अब इस सवाल का जवाब पंजाब के खिलाड़ियों ने दिया है. पंजाब किंग्स ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें सलमान की उस पोस्ट को दिखाया गया. इसके बाद सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने सलमान को कहा यस भाई और रिकॉर्डतोड़ रन चेज के साथ. ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

इससे पहले प्रीति जिंटा ने भी सलमान की इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा था, हां,हां,हां और हंसने वाला इमोजी साझा किया था. सलमान और प्रीति ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. दोनों बेहतरीन बॉन्ड साझा करते हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को खासा पसंद किया जाता है.

पंजाब की शानदार बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में केएल राहुल की 150 रनों की पारी की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में ही 6 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों में 43, प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में 76 और श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली थी. इस तरह पंजाब ने सीजन की छठी जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ