Kagiso Rabada Shikhar Dhawan: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 65वें मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और नियमित कप्तान शिखर धवन आखिरी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। फोड़े की समस्या से जूझ रहे रबाडा इलाज के लिए जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। वहीं शिखर धवन पिछले कुछ मैच से कंधे की चोट से जूझ रहे थे।
IPL 2024 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
IPL 2024 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने मौजूदा सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है। 8 में PBKS को हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम पहले ही 17वें सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है। हालांकि, पंजाब को अभी 2 और मैच खेलने हैं। बुधवार को उनका सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इसके बाद 19 मई को यह टीम सनराइजर्स हैदराबाद से टकराएगी।
IPL 2024 में रबाडा-धवन का प्रदर्शन
चोट के कारण पिछले कुछ मुकाबलों से धवन नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सैम करन टीम की कमान संभाल रहे हैं। शिखर धवन ने 17वें सीजन में 5 मैच ही खेले। इस दौरान 5 पारियों में उन्होंने 30.40 की औसत और 125.61 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए। मौजूदा सीजन में उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया। उनका सर्वाधिक स्कोर 70 रन रहा। दूसरी ओर कगिसो रबाडा इस 17वें सीजल में 11 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शिकार किए।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, बताए सेमीफाइनल-फाइनल में जाने वाली टीमों के नाम
ये भी पढ़ें: भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कोच अब पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे, T20 WC 2024 पर होगी नजर
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
5 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
5 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
6 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
7 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
7 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines