PBKS vs KKR: मुल्लांपुर के मैदान पर पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने चमत्कार कर डाला है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा टारगेट सफलतापूर्वक डिफेंड कर दिखाया है। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 95 रन बनाकर ढेर हो गई। युजवेंद्र चहल की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने चार विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, मार्को यानसन ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। इससे पहले पंजाब किंग्स की पूरी टीम 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।
पंजाब के गेंदबाजों का चमत्कार
112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सुनील नरेन सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद क्विंटन डिकॉक भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। 7 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही केकेआर की पारी को कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने संभालने का प्रयास किया और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। रहाणे को चहल ने चलता किया। वहीं, रघुवंशी की 28 गेंदों में खेली गई 37 रन की पारी का भी अंत भी चहल ने किया।
इसके बाद केकेआर के बल्लेबाजों में मानो पवेलियन लौटने की होड़ मच गई और देखते ही देखते पूरी टीम 95 रनों पर ढेर हो गई। आंद्रे रसेल को मार्को यानसन ने क्लीन बोल्ड करने के साथ ही पंजाब की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी। पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा टारगेट डिफेंड करते हुए इतिहास रच डाला है।
चहल ने पलटी बाजी
पंजाब किंग्स की जीत की कहानी युजवेंद्र चहल के स्पेल ने लिखी। चहल ने अपना पहला शिकार अजिंक्य रहाणे को बनाया। इसके बाद युजी ने अंगकृष रघुवंशी को पवेलियन की राह दिखाई। चहल रिंकू सिंह को भी अपने जाल में फंसाने में सफल रहे और उन्हें सिर्फ 2 रन के स्कोर पर चलता किया। अगली ही गेंद पर चहल ने रमनदीप की पारी का भी अंत कर दिया। चार ओवर के स्पेल में चहल ने सिर्फ 28 रन खर्च करते हुए चार बड़े विकेट झटके। चहल के इस स्पेल ने मैच का रुख पूरी तरह से पलटकर रख दिए।
पंजाब 111 पर हुई ढेर
इससे पहले पंजाब किंग्स की पूरी टीम 111 रन बनाकर ढेर हुई। टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। गेंदबाजी में हर्षित राणा ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
32 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
46 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
58 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines