PBKS vs KKR: अपने ही घर में पंजाब किंग्स का विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। केकेआर के गेंदबाजों ने ऐसा कोहराम मचाया कि पंजाब के शेर सिर्फ 111 रनों पर ढेर हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर खाता तक नहीं खोल सके, तो मैक्सवेल, जोश इंग्लिस जैसे बल्लेबाजों ने भी आसानी से घुटने टेक दिए। पंजाब के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। गेंदबाजी में हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले, जबकि वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
ताश के पत्तों की तरह बिखरा बैटिंग ऑर्डर
कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पंजाब की शुरुआत भी दमदार रही और पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने 39 रन जोड़े। प्रियांश 12 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। बस यहीं से पंजाब के बैटिंग ऑर्डर का बिखरना शुरू हो गया। कप्तान श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मार्कस स्टोइनिस की जगह टीम में आए जोश इंग्लिस सिर्फ 2 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में उलझ गए। प्रभसिमरन ने 15 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद चलते बने।
नेहल वढ़ेरा के खाते में 10 रन आए, तो ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया। मैक्सवेल 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यांश अपनी छाप छोड़ने में फिर फेल रहे और 4 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवरों में शशांक ने टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया, पर उन्हें भी 18 रन के स्कोर पर वैभव अरोड़ा ने चलता कर दिया। पंजाब की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 15.3 ओवर में 111 रन बनाकर सिमट गई। आईपीएल में पंजाब का यह चौथा सबसे छोटा स्कोर है।
हर्षित संग चमके वरुण-नरेन
गेंदबाजी में हर्षित राणा पंजाब के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। हर्षित ने 3 ओवर में 25 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले। हर्षित ने पंजाब के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने का काम किया। उन्होंने प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट झटका। वहीं, बीच के ओवर्स में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का जादू सिर चढ़कर बोला। वरुण ने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपने नाम किए, तो नरेन ने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines