PBKS vs MI: प्रियांश-इंग्लिस ने किया मुंबई का काम तमाम, पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंची पंजाब किंग्स

PBKS vs MI: 26 मई को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इसके साथ ही पंजाब अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

IPL 2025 - 2025-05-26T231406.168

PBKS vs MI: 26 मई को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप हुए। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। उनकी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने 184 रन बनाए थे। हालांकि पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। पंजाब इस जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन

मुंबई ने बनाए थे 184 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए। जबकि रियान रिकेल्टन ने 20 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा तिलक वर्मा इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 4 गेंदों में 1 रन बनाए थे। वहीं विल जैक्स ने 8 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली थी। लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि नमनधीर ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिली, जबकि विजय कुमार विशक और मार्को जानसन को भी 2-2 सफलता मिली।

विज्ञापन

पंजाब ने हासिल किया लक्ष्य

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब को अच्छी शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 35 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 9 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए। हालांकि प्रभसिमरन सिंह इस मैच में अच्छा नहीं कर सके। उन्होंने 16 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली थी।

जोश इंग्लिश ने भी 42 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 9 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे। प्रियांश और इंग्लिश की दमदार पारी के दम पर पंजाब ने 18.3 ओवर में 187 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

मुंबई की ओर से कोई भी गेंदबाज इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर सका। ट्रेंट बोल्ट ने 3.3 ओवर में 36 रन खर्च किए। जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 23 रन खर्च कर 1 विकेट लिया। मिचेल सेंटनर ने 4 ओवर में 41 रन खर्च कर 2 सफलता हासिल की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ