हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, कोलकाता में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

KKR vs PBKS: IPL 2024 के 42वें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराया।

विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो ने लगाया शतक।

KKR vs PBKS: IPL 2024 के 42वें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाए। फिल सॉल्ट (75) और सुनील नरेन (71) ने फिफ्टी ठोकी। जवाब में PBKS ने 18.4 ओवर में 262 रन बनाए दिए। IPL और टी20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ी चेज है। मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बने। इसके अलावा ये 3 खिलाड़ी पंजाब की जीत के हीरो रहे।

IPL में सबसे ज्यादा टारगेट चेज

262 रन: पंजाब किंग्स बनाम KKR (2024)*
224 रन: राजस्थान रॉयल्स बनाम KKR (2024)
224 रन: राजस्थान रॉयल्स बनाम PBKS (2020)
219 रन: मुंबई इंडिंयस बनाम CSK (2021)
215 रन: राजस्थान रॉयल्स बनाम DEC (2008)
215 रन: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम RR (2023)
215 रन: मुंबई इंडियंस बनाम PBKS (2023)

विज्ञापन

IPL में सर्वाधिक बार 200 रन चेज

7 – पंजाब किंग्स
5 – मुंबई इंडियंस
3 – राजस्थान रॉयल्स
3 – चेन्नई सुपर किंग्स
3 – कोलकाता नाइटराइडर्स
3 – लखनऊ सुपर जायंट्स

मेंस टी20 मैच में सर्वाधिक सिक्स

42 – कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम PBKS, कोलकाता, IPL 2024
38 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम MI, हैदराबाद, IPL 2024
38 – रॉयल चेलेंजर्स बनाम SRH, बेंगलुरु, IPL 2024

विज्ञापन

एक IPL इनिंग में सर्वाधिक छक्के

24 – पंजाब किंग्स बनाम KKR, कोलकाता, 2024
22 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम RCB, बेंगलुरु, 2024
22 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम DC, दिल्ली, 2024
21 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013

IPL में पहली बार हुआ ऐसा

मुकाबले में दोनों ही टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों टीमों के ओपनर्स ने फिफ्टी जड़ी हो। कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनर फिल सॉल्ट (75) और सुनील नरेन (71) तो वहीं पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह ने 54 और जॉनी बेयरस्टो ने 108 रन बनाए।

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह

262 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। उन्होंने 270 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों पर 54 रन जड़ दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले। हालांकि, प्रभसिमरन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। उनके और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप हुई।

जॉनी बेयरस्टो

फॉर्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो ने कोलकाता के खिलाफ शतक जड़ दिया। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 9 छक्के जड़े। उन्होंने राइली रूसो के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। साथ ही उनके और शशांक सिंह के बीच 84 रनों की पार्टनरशिप हुई।

विज्ञापन

शशांक सिंह

IPL 2024 में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले शशांक इस मुकाबले में भी बल्ला चला। उन्होंने 28 गेंदों पर 68* रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 8 छक्के निकले।

ये भी पढ़ें: LSG vs RR Preview: प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेंगे संजू, राहुल की नजर हिसाब चुकता करने पर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: DC vs MI Preview: हार्दिक को रखना है प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा, तो हर हाल में जीतना होगा ये मैच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola