हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुनीत बालन ग्रुप ने की बीसीसीआई-मानक ‘पुनीत बालन क्रिकेट अकादमी’ की घोषणा

खेल प्रेमी शहर पुणे में क्रिकेट के बुनियादी ढाँचे को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलने जा रहा है. पुनीत बालन ग्रुप ने पुणे में बीसीसीआई-स्तरीय “पुनीत बालन क्रिकेट अकादमी” की स्थापना की घोषणा की है, जो देश की सबसे बड़ी निजी क्रिकेट सुविधाओं में से एक होगी. इस अत्याधुनिक अकादमी से उभरते खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

विज्ञापन
पुनीत बालन खेल अकादमी

पुणे: खेल प्रेमी शहर पुणे में क्रिकेट के बुनियादी ढाँचे को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलने जा रहा है. पुनीत बालन ग्रुप ने पुणे में बीसीसीआई-स्तरीय “पुनीत बालन क्रिकेट अकादमी” की स्थापना की घोषणा की है, जो देश की सबसे बड़ी निजी क्रिकेट सुविधाओं में से एक होगी. इस अत्याधुनिक अकादमी से उभरते खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

पुनीत बालन क्रिकेट अकादमी की हुई शुरुआत

पुनीत बालन ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत बालन जो विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं, ने कहा कि भारत में क्रिकेट के अपार प्रेम को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने बताया कि वडगांव स्थित सिंहगढ़ कॉलेज ग्राउंड और लोनावाला क्रिकेट ग्राउंड को इस अकादमी के लिए चुना गया है, जहाँ सभी सुविधाएँ बीसीसीआई के उच्च मानकों के अनुरूप विकसित की जाएंगी.

बालन ने बताया कि अगले सीजन से इन ग्राउंड्स पर बीसीसीआई के आधिकारिक मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे. साथ ही बीसीसीआई प्रमाणित कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे. यह अकादमी पुणे में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बढ़ावा देगी. प्रवेश 1 जनवरी से शुरू होंगे और 15 जनवरी से प्रशिक्षण चालू हो जाएगा. चूंकि यह एक प्रोफेशनल सेटअप है, इसलिए प्रवेश सीमित होंगे. पुनीत बालन क्रिकेट अकादमी का उद्देश्य उभरते और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग उपलब्ध कराना है. हमारी सुविधाएँ और विशेषज्ञ कोच युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर देंगे और महाराष्ट्र की खेल पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे.

विज्ञापन

वुमेंस क्रिकेट को मिलेगा प्रोत्साहन

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष बैच तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें प्रशिक्षण रियायती दरों पर उपलब्ध होगा. यह कदम महाराष्ट्र में महिला क्रिकेट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. अकादमी में मॉनसून में भी प्रशिक्षण जारी रहेगा, जिसके लिए प्रत्येक मैदान पर तीन इनडोर प्रैक्टिस विकेट उपलब्ध कराए जाएंगे. दोनों स्थानों पर हॉस्टल सुविधा होने से बाहरी खिलाड़ियों को भी आसानी से अवसर मिलेगा.

इसके अलावा जिम, स्विमिंग पूल, फिटनेस कोचिंग तथा संपूर्ण स्पोर्ट्स कंडीशनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी. खिलाड़ियों को पीबीजी ज्यूडिशियल क्रिकेट क्लब के माध्यम से विभिन्न निमंत्रणीय टूर्नामेंट्स में खेलने का अवसर भी मिलेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola