Puducherry Cricket Coach Faces FIR: पुडुचेरी क्रिकेट इन दिनों मैदान से बाहर चल रहे विवादों के कारण चर्चा में है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी (CAP) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है. करीब 8 महीने पहले पुडुचेरी अंडर-19 टीम के कोच एस. वेंकटरमन ने तीन स्थानीय खिलाड़ियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अब वे खुद मुश्किल में फंस गए हैं.
अब उन्हीं खिलाड़ियों में से एक ने कोच के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. खिलाड़ी ने कोच पर ट्रेनिंग के दौरान बल्ले से मारने का गंभीर आरोप लगाया है. पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया है.
कोच ने 3 खिलाड़ियों पर लगाया था हमला करने का आरोप
दरअसल, यह मामला पुडुचेरी के सेदारापेट पुलिस स्टेशन से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना 8 दिसंबर 2025 की है. इसी दिन कोच एस. वेंकटरमन ने तीन खिलाड़ियों जयसुंदरम कार्तिकेयन (32), ए अरविंदराज (30) और एस संतोष कुमारन (28) के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. ये तीनों क्रिकेटर्स रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कोच वेंकटरमन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इन तीनों खिलाड़ियों ने उन पर हमला किया और उनके साथ मारपीट की.
हमला करने का कारण बताया गया था कि तीनों खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में चयन नहीं होने से नाराज थे और इसके लिए कोच को जिम्मेदार मान रहे थे. हमले के बाद उन्हें सिर में चोट और कंधे में फ्रैक्चर के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद खिलाड़ियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. वहीं, अब पता चला है कि उसी दिन कार्तिकेयन ने भी कोच के खिलाफ शिकायत दी थी.
अब खिलाड़ी ने कोच पर लगाया गंभीर आरोप
लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. कार्तिकेयन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ट्रेनिंग के दौरान कोच वेंकटरमन ने उन्हें गाली दी और फिर बल्ले से हमला भी किया था. कार्तिकेयन के वकील एम. सबरी सेल्वम ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि खिलाड़ियों ने जानबूझकर कोच पर हमला नहीं किया था. उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद खिलाड़ियों को चोटें आईं और उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज भी कराया गया. लेकिन पुलिस ने सिर्फ कोच की शिकायत पर कार्रवाई की.
वकील ने कहा, “वेंकटरमन ने उन्हें गाली दी थी और बल्ला उठाकर उनके ऊपर हमला भी किया था. हमने जानबूझकर कोई हमला नहीं किया. खिलाड़ियों को इसके बाद चोट आई थी और प्राइमरी हेल्थ सेंटर में उनका इलाज भी चला था. हमने सेदारापेत SHO और एसपी (नॉर्थ) को इस मामले की शिकायत उसी दिन की थी. पुलिस ने सिर्फ वेंकटरमन की शिकायत पर ही कार्रवाई की थी, हमारी नहीं.”
कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुआ FIR
वकील ने आगे बताया कि, “अदालत ने पिछले महीने इस मामले में निर्देश दिए थे, जिसके बाद पिछले सप्ताह सेदारापेट पुलिस ने वेंकटरमन के खिलाफ FIR दर्ज की.” उनके मुताबिक, इस संबंध में BCCI और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी को भी शिकायत दी गई है. खिलाड़ियों के वकील ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जांच पूरी होने तक वेंकटरमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए.
अप्रैल 2026 में तीनों खिलाड़ी हुए थे निलंबित
गौरतलब है कि वेंकटरमन की शिकायत के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी ने अप्रैल 2026 में तीनों खिलाड़ियों को सभी क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया था. खिलाड़ियों पर हत्या के प्रयास और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे.
अब कोच के खिलाफ भी FIR दर्ज होने के बाद यह पूरा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- ‘करियर के इस स्टेज पर…’ विराट कोहली को लेकर पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
29 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, कप्तान अय्यर अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines