PSL 2025: जहां एक तरफ भारत में आईपीएल 2025 खेला जा रहा है तो वहीं पाकिस्तान में पीएसएल चल रहा है। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन चुकी है तो वहीं अक्सर पाकिस्तान सुपर लीग की आईपीएल से तुलना की जाती है। वहीं ऐसा ही एक सवाल पीएसएल में खेल रहे इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स से पूछा गया। जिसका करारा जवाब देते हुए इस खिलाड़ी ने पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद करा दी।
सैम बिलिंग्स ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में सैम बिलिंग्स लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे है। वहीं बीते दिन पीएसएल 2025 में कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईपीएल बनाम पीएसएल वाले सवाल पर सैम बिलिंग्स ने जवाब दिया कि “आप चाहते हैं कि मैं कुछ मूर्खतापूर्ण बात कहूं। क्रिकेट की सबसे अच्छी बात यह है कि आप दुनिया भर में कहीं भी जाएं, आपको परिस्थितियों के हिसाब से ढलना पड़ता है। देखिए, इसमें कोई संदेह नहीं है, हर दूसरी प्रतियोगिता आईपीएल से पीछे है।” सैम का मानना है कि पीएसएल की आईपीएल से कोई तुलना नहीं की जा सकती है।
लाहौर कलंदर्स ने जीता था मैच
बीती रात पीएसएल 2025 में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के खेले गए मैच में लाहौर कलंदर्स ने 65 रन से जीत हासिल की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। लाहौर कलंदर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फखर जमान ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा डेरेल मिचेल ने 75 रन बनाए थे। वहीं सैम बिलिंग्स के बल्ले से इस मैच में 19 रन निकले थे।
वहीं 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कराची किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 136 रन पर ढेर हो गई थी। कराची किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए खुशदिल शाह ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली थी। वहीं लाहौर कलंदर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी और रिशाद हुसैन ने 3-3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- PSL 2025: कप्तान शाहीन की ‘तेजी’ ने लाहौर को कराची पर दिलाई धांसू जीत, CSK का खिलाड़ी बना हीरो
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
8 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
33 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines