PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग में मंगलवार रात मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच खेला गया, जहां इस्लामाबाद ने सात विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जब इस्लामाबाद के बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने इफ्तिखार अहमद पर चकिंग का आरोप लगाया। इस घटना ने तूल पकड़ लिया, जहां अंपायर के साथ-साथ मुल्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को भी बीच में आना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि चकिंग वह होती है, जब कोई बॉलर आईसीसी नियमों के मुताबिक हाथ को सही तरीके से नहीं घुमाता है और सीधे गेंद फेंक देता है। यह घटना इस्लामाबाद की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब मुनरो ने इफ्तिखार के यॉर्कर बॉल डालने के बाद उनकी तरफ इशारा किया। इससे इफ्तिखार के साथ-साथ कप्तान रिजवान भी बुरी तरह भड़क गए और मुनरो से बहस करने लगे। खिलाड़ियों को इस तरह झगड़ते देखकर काफी देर के बाद ऑनफील्ड अंपायर हरकत में आए और उन्हें शांत कराने की कोशिश की।
यह भी पढे़ं: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा
इफ्तिखार ने लिया मुनरो का कैच
जब यह घटना हुई, तब मुनरो 23 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे थे। इस घटना के बाद वो अपनी पारी ज्यादा लंबी नहीं खींच सके और 28 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए, जहां इफ्तिखार अहमद ने ही उनका कैच किया। इस ऑफ स्पिनर ने अपने दो ओवरों में 20 रन दिए, जहां उन्हें कोई विकेट विकेट नहीं मिला।
हम 15-20 रन पीछे रह गए- रिजवान
मैच खत्म होने के बाद रिजवान ने माना कि उनकी टीम बल्ले से कमजोर रही। उन्होंने कहा, ‘हम 15-20 रन पीछे रह गए। हमें लगा कि 180 से ज्यादा का स्कोर सुरक्षित होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हारने पर हमेशा दबाव रहता है और उम्मीद है कि हम आगे जाकर सुधार करेंगे।’ टीम की बात करें तो वह पॉइंट्स टेबल की सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है, जहां टीम ने पांच में से सिर्फ एक मैच में ही जीत दर्ज की है।
यह भी पढे़ं: Sachin Tendulkar: अमीरी में विराट कोहली भी रह जाते हैं पीछे, क्रिकेट में ‘रिकॉर्ड्स’ को ही बना लिया दोस्त
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
13 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines