भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है।

gautam gambhir Death Threat

gautam gambhir Death Threat

Gautam Gambhir Death Threat: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जहां उन्हें ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के बाद गंभीर ने तुरंत ही दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और तत्काल कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सरकार से मदद मांगी।

विज्ञापन

गंभीर ने दर्ज कराई FIR

समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ के मुताबिक, गंभीर ने इस चिंताजनक स्थिति के जवाब में दिल्ली पुलिस से औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया। उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन

गंभीर को मिले दो धमकी भरे मेल

रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को गंभीर को कथित तौर पर दो धमकी भरे ईमेल मिले। इस दौरान एक ईमेल दोपहर में आया और दूसरा शाम को आया। दोनों में ‘आई किल यू’ संदेश लिखा था। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले नवंबर 2021 में सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्हें इसी तरह का एक ईमेल मिला था।

विज्ञापन

गंभीर ने की थी पहलगाम हमले की जमकर निंदा 

बता दें कि मंगलवार को गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जमकर निंदा की थी। पहलगाम में मंगलवार को हुए क्रूर हमले में 27 लोग मारे गए, जो 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद सबसे भीषण घटनाओं में से एक है। इस हमले पर गंभीर ने लिखा, ‘मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। भारत स्ट्राइक करेगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ