PSL 2025: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शुक्रवार को रावलपिंडी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स को 8 विकेट से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 की शानदार शुरुआत की है। टीम की इस जीत में जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी और कॉलिन मुनरो की तूफानी बैटिंग का अहम योगदान रहा। मैच में पहले बैटिंग करते हुए कलंदर्स ने 19.2 ओवर में 139 रन बनाए, जहां अब्दुल्ला शफीक ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। इस्लामाबाद के लिए जेसन होल्डर ने गेंद से कमाल करते हुए 4 विकेट अपने नाम लिए, जबकि शादाब खान ने 3 विकेट झटके।
इसके जवाब में इस्लामाबाद ने कॉलिन मुनरो के नाबाद 59 रन और सलमान आगा की 41 रनों की पारी के दम पर टारगेट को 17.4 ओवरों में हासिल कर लिया। लाहौर की इस हार की वजह उनकी दिशाहीन गेंदबाजी भी रही, जहां गेंदबाजों ने 14 अतिरिक्त रन दिए गए, जिसका इस्लामाबाद के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया। इसमें 12 वाइड गेंद शामिल हैं। मैच में लाहौर की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां टीम ने दोनों ओपनर्स को पावरप्ले में ही गंवा दिया। इसके बाद शफीक ने मोर्चा संभाला, लेकिन उन्होंने एक भी ऐसा साथी नहीं मिला, जो उनके साथ आखिर तक टिक सके।
यह भी पढ़ें: CSK vs KKR: सिर्फ 1 गेंद पर जडेजा ने लुटाए 9 रन, रिंकू सिंह ने ऐसे निकाली हवा
होल्डर का शानदार ‘चौका’
इस्लामाबाद के लिए होल्डर ने दमदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया। उनके अलावा कप्तान शादाब खान ने भी 3.2 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि इमाद वसीम ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।
खराब रही इस्लामाबाद यूनाइटेड की शुरुआत
लाहौर से मिले 140 रनों के टारगेट के जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड की भी शुरुआत खराब रही, जहां एनड्रिस गौस सिर्फ चार रन बनाकर आसिफ अफरीदी के शिकार बने। लेकिन इसके बाद मुनरो ने पहले साहिबजादा फरमान और फिर सलमान आगा के साथ मिलकर टीम को एकतरफा जीत दिला दी। मुनरो ने 42 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहे। मुनरो के अलावा सलमान अली आगा ने भी 34 गेंदों पर 41 रन बनाकर टीम को मज़बूती दी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: लगातार 5 हार के बाद भी प्लेऑफ में पहुंचेगी CSK? समझें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
6 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines