Hasan Ali PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 में शुक्रवार को कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में मैच हुआ। मैच में कराची की टीम ने 56 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में एक पल ऐसा भी आया, जब कराची किंग्स के तेज गेंदबाज हसन अली ने अबरार अहमद को आउट करके उनका मजाक उड़ाया। यहां उन्होंने अबरार को आउट करने के बाद उन्हीं के स्टाइल में सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह घटना क्वेटा ग्लैडिएटर्स की पारी के 19वें ओवर में हुई, जहां हसन अली ने अबरार को फुल लेंथ गेंद फेंकी। अबरार ने पीछे हटकर रूम बनाना चाहा, लेकिन वो पूरी तरह चूक गए और गेंद सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई। इसके बाद हसन अली ने अबरार की ओर मुड़कर देखा और उन्हीं के अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने बाद में युवा स्पिनर के पास जाकर उन्हें गले भी लगाया, जहां दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी।
जब अबरार का सेलिब्रेशन उन्हीं के लिए बना आफत
बता दें कि अबरार के सिर हिलाने के जश्न ने पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में दुनिया भर में ध्यान खींचा, जहा उन्होंने स्टार भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट करने के बाद इस तरीके से जश्न मनाया था। बाद में टीम के हारने के बाद उन्हें यह जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था।
हसन अली ने की जोरदार गेंदबाजी
मैच में हसन अली ने कराची को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें हसन नवाज, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद के विकेट शामिल हैं। उनकी शुरुआती सफलताओं और कंजूसी भरी गेंदबाजी ने क्वेटा के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने जेम्स विंस के 47 गेंदों पर 70 रन और डेविड वॉर्नर की 31 रनों की पारी के दम पर 175 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे, जहां पूरी टीम 119 रनों पर ही ढेर हो गई।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: LSG से भिड़ने से पहले राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन, कप्तान संजू सैमसन का खेलना तय नहीं
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
53 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines