PSL 2025 Karachi Kings vs Lahore Qalandars: आईपीएल के साथ-साथ इस समय पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का घमासान जारी है, जहां मंगलवार को लाहौर कलंदर्स ने कराची किंग्स को 65 रनों से मात दी। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लाहौर ने फखर जमां और डेरिल मिचेल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पहले खेलते हुए 201 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इसके बाद कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी स्पीड का दम दिखाते हुए तीन बड़े विकेट झटके, जिसके सामने कराची की टीम 136 रनों पर ही सिमट गई। इस बड़ी जीत के बाद लाहौर के खाते में दो पॉइंट्स जुड़े है और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘मैं ऐसी हालत में नहीं हूं कि…’ इंस्टाग्राम से पोस्ट डिलीट करने पर विराट का बड़ा खुलासा
फखर-मिचेल ने संभाला मोर्चा
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली लाहौर की टीम की शुरुआत खराब रही, जहां टीम ने मोहम्मद नईम और अब्दुल्लाह शफीक के विकेट जल्दी गंवा दिए। लेकिन इसके बाद फखर और मिचेल की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूती दी। इस दौरान फखर ने 47 गेंदों पर 76 जबकि मिचेल ने 41 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। कराची की ओर से तेज गेंदबाज हसन अली ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा एक विकेट अब्बास अफरीदी को मिला।
शाहीन का कप्तानी प्रदर्शन
202 रनों के भारी-भरकम टारगेट के जवाब में कराची की भी शुरुआत खराब रही और टीम ने कप्तान डेविड वॉर्नर और जेम्स विंस के विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिए। टीम के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और देखते-देखते 50 रन तक टीम ने सात विकेट गंवा दिए थे। कराची के लिए खुशदिल शाह ने अकेले दम पर संघर्ष किया और 27 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। आखिर में हसन अली ने भी 27 रन बनाकर टीम को जिताने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें: ओलंपिक 2028 को लेकर IOC का बड़ा ऐलान, इस मैदान पर 128 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
23 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
53 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines