PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 10) में मंगलवार को गजब हो गया, जहां एक घटना ने सभी को चौंका दिया। यह घटना मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच हुए मैच में हुई, जब गेंदबाज उबैद शाह ने विकेट लेने के बाद अजीबोगरीब जश्न मनाया, जिसने एक अलग ही रूप ले लिया। यहां सैम बिलिंग्स को बॉलिंग कर रहे उबैद ने कामरान गुलाम के शानदार कैच की बदौलत बल्लेबाज को आउट कर दिया।
आउट होने के बाद शाह ने विकेटकीपर उस्मान खान को हमेशा की तरह हाई-फाइव देने के बजाय गलती से उनके सिर पर थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही उस्मान तुरंत जमीन पर गिर गए। यह गजब वाकया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: केएल राहुल ने एक्स बॉस संजीव गोयनका से लिया परफेक्ट ‘बदला’, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे LSG के मालिक
बिलिंग्स के विकेट से पलट गया मैच
बिलिंग्स का विकेट मुल्तान सुल्तांस के लिए काफी अहम था, क्योंकि वह मैच को उनसे दूर ले जाने लगे थे। उन्होंने 23 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल थे। हालांकि, उनके आउट होने से लाहौर की दिक्कतें बढ़ गईं और आखिर में मुल्तान की टीम यह मैच 33 रनों से जीतने में सफल रही।
उबैद शाह ने की जोरदार गेंदबाजी
उबैद शाह बेशक अपने साथी खिलाड़ी को गलती से मारने की वजह से ट्रोल हो रहे हों, लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 37 रन देकर तीन अहम विकेट झटके। उन्होंने यहां बिलिंग्स के अलावा सलामी बल्लेबाज फखर जमान और डेरिल मिचेल के बड़े विकेट झटके। इन दोनों में से अगर कोई एक बल्लेबाज भी आखिर तक बैटिंग करता तो निश्चित तौर पर मुल्तान टीम की मुश्किलें बढ़ जातीं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मैच फिक्सिंग मामले पर आया नया ट्विस्ट, राजस्थान रॉयल्स को BCCI का फुल सपोर्ट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
19 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
26 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
45 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines