Babar Azam 11th Century in T20 Cricket: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने टी-20 क्रिकेट में बड़ा धमाका किया है। उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के तहत खेले गए मुकाबले में धमाकेदार सेंचुरी जड़ी। पेशावर जाल्मी की ओर से इस्लामाद यूनाइटेड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने ओपनिंग की और 63 गेंदों में 14 चौके- 2 छक्के ठोक 176 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 111 रन जड़े। इसी के साथ पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने टी-20 क्रिकेट में 11वां शतक पूरा किया। बाबर आजम अब वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड से दूर हैं।
क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बाबर आजम ने अपने टी-20 करियर में 283 मैचों की 273 ईनिंग में 11 शतक और 84 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने अब तक 44.39 के औसत से 10256 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं। जबकि पहले स्थान पर विंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने टी-20 में 22 शतक जड़े हैं। यानी बाबर आजम क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पार करने में 12 शतक दूर हैं। कहा जा सकता है कि जिस तरह से बाबर आजम बल्लेबाजी कर रहे हैं, वे जल्द ही क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
जमकर बोल रहा है बाबर आजम का बल्ला
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम का बल्ला हाहाकार मचा रहा है। उन्होंने पहले मैच में 68, दूसरे में 72, तीसरे में 31 और चौथे में 48 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने ताबडृतोड़ शतक जमाकर आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया है। बाबर आजम की टी-20 में स्लो बल्लेबाजी को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ इम्प्रोवाइज शॉट्स के साथ धमाकेदार बल्लेबाजी की, उसने क्रिकेटप्रेमियों को खुश कर दिया।
आरिफ याकूब की शानदार गेंदबाजी
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जाल्मी ने बाबर आजम के शतक की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इस्लामाबाद यूनाटेड इसका पीछा करते हुए 9 विकेट पर 193 रन ही बना सकी और मैच हार गई। बाबर की टीम के यंग गेंदबाज आरिफ याकूब स्टार बने। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए। पेशावर जाल्मी का अगला मुकाबला 2 मार्च को लाहौर कलंदर्स से होगा। जिसमें एक बार फिर बाबर आजम की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने तोड़ा क्रिस गेल का ‘महारिकॉर्ड’, टी20 में हासिल किया बड़ा मुकाम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines