IND vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने 280 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपना कारवां आगे बढ़ाया। दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले स्टेडियम के बाहर बांग्लादेशी टीम का जमकर विरोध हो रहा है। क्या है वजह आइए जानते हैं।
भारत-बांग्लादेश मैच से पहले बवाल
दरअसल कुछ दिन पहले बांग्लादेश से हिंदुओं पर अत्याचार की खबर सामने आई थी। जिसके बाद भारत में कई जगहों पर बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए गए थे। 27 सितंबर को कानपुर स्टेडियम के बाहर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्य बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच का विरोध कर रहे थे। मैदान के गेट नंबर 10 B के सामने भारी संख्या में लोग ट्रैफिक रोककर सड़क पर हवन भी कर रहे थे, जिसकी वजह से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिंदू महासभा के 20 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज भी कर दी गई है। कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त हरीश चंदर ने पर्याप्त पुलिस बल की मांग भी की है।
ग्वालियर बंद होने का हुआ ऐलान
कानपुर के अलावा ग्वालियर में भी हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध किया है। दरअसल भारतीय टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज के बाद 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी, 6 अक्तूबर को टी-20 मैच ग्वालियर में खेला जाना है। हिंदू महासभा ने भारत- बांग्लादेश क्रिकेट मैच का विरोध किया है और 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद होने का ऐलान भी किया है। हालांकि इस दौरान आवशयक चीजों पर कोई भी प्रतिबंध नहीं रहेगा।
बता दें कि टी-20 सीरीज के लिए फिलहाल बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में आगामी सीरीज में भाग लेना है।
ये भी पढ़ें:- महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, 4 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
58 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines