IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले भारी बवाल, स्टेडियम के बाहर हुआ विरोध, 20 लोगों पर दर्ज हुई FIR

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले स्टेडियम के बाहर भारी बवाल हो गया है। 20 लोगों पर केस भी दर्ज हुआ है।

IND vs BAN (6)

IND vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने 280 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपना कारवां आगे बढ़ाया। दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले स्टेडियम के बाहर बांग्लादेशी टीम का जमकर विरोध हो रहा है। क्या है वजह आइए जानते हैं।

विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश मैच से पहले बवाल

दरअसल कुछ दिन पहले बांग्लादेश से हिंदुओं पर अत्याचार की खबर सामने आई थी। जिसके बाद भारत में कई जगहों पर बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए गए थे।  27 सितंबर को कानपुर स्टेडियम के बाहर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्य बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच का विरोध कर रहे थे। मैदान के गेट नंबर 10 B के सामने भारी संख्या में लोग ट्रैफिक रोककर सड़क पर हवन भी कर रहे थे, जिसकी वजह से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिंदू महासभा के 20 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज भी कर दी गई है। कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त हरीश चंदर ने पर्याप्त पुलिस बल की मांग भी की है।

विज्ञापन

ग्वालियर बंद होने का हुआ ऐलान

कानपुर के अलावा ग्वालियर में भी हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध किया है। दरअसल भारतीय टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज के बाद 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी, 6 अक्तूबर को टी-20 मैच ग्वालियर में खेला जाना है। हिंदू महासभा ने भारत- बांग्लादेश क्रिकेट मैच का विरोध किया है और 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद होने का ऐलान भी किया है। हालांकि इस दौरान आवशयक चीजों पर कोई भी प्रतिबंध नहीं रहेगा।

विज्ञापन

बता दें कि टी-20 सीरीज के लिए फिलहाल बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में आगामी सीरीज में भाग लेना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ