KKR vs PBKS: 23.75 करोड़ी खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, ऐसी होगी केकेआर की प्लेइंग इलेवन?

KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है। वेंकटेश अय्यर का पत्ता साफ हो सकता है।

IPL 2025 - 2025-04-25T191542.414

KKR vs PBKS: केकेआर अपना आगामी मैच 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। अब तक खेले गए मुकाबले में केकेआर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अब तक खेले गए 8 मैच में केकेआर ने 5 हार और 3 जीत दर्ज की है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को ये मैच जीतना जरूरी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

पंजाब किंग्स के खिलाफ रहमानुल्लह गुरबाज के अलावा सुनील नरेन सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि पिछले मैच में दोनों बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चल पाया था। गुरबाज ने 1 और सुनील नरेन ने 17 रन बनाए थे। लेकिन दोनों बल्लेबाजों को एक बार फिर से मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है मध्यक्रम

नंबर 3 पर पर अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। वहीं नंबर 4 से वेंकटेश अय्यर का पत्ता साफ हो सकता है। अब तक खेले गए मैच में उन्होंने खासा कमाल नहीं किया है। केकेआर ने 23.75 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को खरीदा था। लोअर मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह, मोईन अली, रमनदीप और बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेल सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाजी विभाग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन मोर्चा संभाल सकते हैं। दोनों केकेआर के लिए अहम स्पिन गेंदबाज हैं। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा संभाल सकते हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर) , सुनील नरेन , अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , वेंकटेश अय्यर , रिंकू सिंह , मोइन अली , आंद्रे रसल , रमनदीप सिंह , हर्षित राणा , वैभव अरोड़ा , वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ