हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs CSK: करारी हार के बाद कैसी होगी चेन्नई की प्लेइंग इलेवन? इस खिलाड़ी पर लटकी तलवार

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है। सीएसके कुछ बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।

विज्ञापन

RR vs CSK: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 11 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। पिछले मैच में सीएसके को आरसीबी के सामने घुटने टेकने पड़े। वहीं राजस्थान की बात करें तो अब तक खेले गए दो मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान और सीएसके 30 मार्च को गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेंगे। इस मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव हो सकता है।

कैसा होगा ओपनिंग पेयर?

सीएसके के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और रुतुराज गायकवाड़ मोर्चा संभाल सकते हैं। क्योंकि आखिरी 2 मैचों में सीएसके के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले राहुल त्रिपाठी फ्लॉप हुए हैं। इस लिहाज से मैनेजमेंट गायकवाड़ और रचिन पर भरोसा जता सकती है। गायकवाड़ के पास सीएसके के लिए ओपनिंग करने का अच्छा खासा अनुभव है। वह इस टीम के लिए कई मैच जिता चुके हैं।

मिडिल ऑर्डर में भी हो सकता है बदलाव

नंबर 3 पर सीएसके के लिए राहुल त्रिपाठी को मौका दिया जा सकता है, जबकि नंबर 4 से दीपक हुड्डा का पत्ता कट सकता है। वह खेले गए दोनों मैच में फ्लॉप हुए हैं। दीपक अच्छी लय में भी नजर नहीं आए हैं। इसलिए दाएं हाथ के बल्लेबाज को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं लोअर मिडिल में सैम करन, शिवम दुबे, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को मौका मिलने की उम्मीद है। आरसीबी से मिली पिछली हार के बाद धोनी शायद राजस्थान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ऊपर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जो शायद सीएसके की हार का कारण बना था।

विज्ञापन

बॉलिंग डिपार्टमेंट पर एक नजर

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा आर अश्विन, नूर अहमद और रवींद्र जडेजा को मिल सकता है। नूर अहमद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक खेले गए 2 मैचों में इस खिलाड़ी ने 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। एमआई के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में 4, जबकि आरसीबी के खिलाफ अफगानी खिलाड़ी ने 3 विकेट झटके थे। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग की बात करें तो खलील अहमद, मथीशा पथिराना और सैम करन के कंधों पर ये जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सीएसके की संभावित प्लेइंग इलेवन

रचिन रवींद्र , रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी , शिवम दुबे , सैम करन , रवींद्र जडेजा , एमएस धोनी (विकेटकीपर) , रविचंद्रन अश्विन , नूर अहमद , मथीशा पथिराना , खलील अहमद।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola