DC vs SRH: लखनऊ से हारने के बाद ऐसी हो सकती है SRH की प्लेइंग 11, 4 विदेशी स्टार को मौका

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 में 30 मार्च को भिड़ने वाले हैं। लखनऊ से हारने के बाद कप्तान पैट कमिंस हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगे।

Ipl 2025 (39)

DC vs SRH: आईपीएल 2025 के मैच नंबर 10 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी। मुकाबला 30 मार्च को दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। पिछले मैच में हैदराबाद को लखनऊ से शिकस्त खानी पड़ी थी। ऐसे में हैदराबाद अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन

सलामी जोड़ी में नहीं होगा छेड़छाड़

हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मोर्चा संभाल सकते हैं। हेड ने पिछले मैच में हैदराबाद के लिए 28 गेंदों में 47 रन बनाए थे, वहीं अभिषेक के बल्ले से केवल 6 रन निकले थे। क्योंकि दोनों बल्लेबाजों ने पिछले सीजन बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन किया था। इस लिहाज से कप्तान पैट कमिंस सलामी जोड़ी में कोई भी छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।

विज्ञापन

मि़डिल ऑर्डर पर एक नजर

तीसरे नंबर पर ईशान किशन मोर्चा संभाल सकते हैं। ईशान ने पहले मैच में शतक जमाया था। हालांकि दूसरे मैच में उनका खाता नहीं खुला था। वहीं नितीश रेड्डी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। लोअर मिडिल ऑर्डर की बात करें तो हेनरिक क्लासेन अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस बल्लेबाजी कर सकते हैं। पिछले मैच में क्लासेन ने 26 और अनिकेत ने 13 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

विज्ञापन

क्या धोनी का नंबर नौ पर बैटिंग करना RCB के खिलाफ टीम की हार की वजह बना?

विज्ञापन

विज्ञापन

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में ये नाम

स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा एडम जंपा के कंधों पर रहेगा। वह इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मोर्चा संभाल सकते हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा भी कुछ ओवर बतौर लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में फेंक सकते हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल नजर आ सकते हैं। कमिंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 2 विकेट झटके थे।

SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा , ट्रैविस हेड , ईशान किशन , नितीश कुमार रेड्डी , हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) , अनिकेत वर्मा , अभिनव मनोहर , पैट कमिंस (कप्तान) , सिमरजीत सिंह , हर्षल पटेल , मोहम्मद शमी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ