Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर शानदार अंदाज में सीजन का आगाज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद 3 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। हैदराबाद ने अब तक खेले गए 3 मैच में 1 मुकाबला जीता है, जबकि 2 मैच में ऑरेंज आर्मी को शिकस्त मिली है। चौथा मैच हैदराबाद हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी। केकेआर के खिलाफ हैदराबाद अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी इस टीम के लिए काफी अहम हैं। अभिषेक का बल्ला अब तक खेले गए 3 मैचों में वैसा नहीं गरजा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। हालांकि ट्रेविस हेड अब तक शानदार लय में नजर आए हैं। शुरुआती 2 मैच में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। हालांकि दिल्ली के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उन्होंने 22 रन बनाए थे।
ऐसा हो सकता है मध्यक्रम
मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन नजर आ सकते हैं। पहले मैच में शतक ठोकने के बाद ईशान का बल्ला फ्लॉप है। वह आखिरी दो मैच में केवल 2 रन ही बना पाए हैं। ईशान के अलावा नितीश कुमार रेड्डी भी मिडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा होंगे। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर की बात करें तो पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले अनिकेत वर्मा नंबर 5 पर नजर आ सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में 41 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली थी। अनिकेत के अलावा हेनरिक क्लासेन, अभिनव मनोहर और पैट कमिंस लोअर मिडिल ऑर्डर में अहम रोल में हो सकते हैं।
गेंदबाजी युनिट में हो सकता है बदलाव
तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी, पैट कमिंस और हर्षल पटेल मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि दिल्ली के खिलाफ इंपैक्ट खिलाड़ी की भूमिका निभाने वाले वियान मल्डर का पत्ता साफ हो सकता है। उनकी जगह जयदेव उनादकट को मौका मिलने की उम्मीद है। स्पिन गेंदबाजी विभाग में जीशान अंसारी और अभिषेक शर्मा अहम रोल में नजर आ सकते हैं। जीशान ने पिछले मैच में 3 विकेट भी झटके थे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines