GT vs PBKS: गुजरात के खिलाफ कैसी होगी पंजाब की प्लेइंग इलेवन? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Gujrat Titans vs Punjab kings: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की भिड़ंत 25 मार्च को होगी। इस मैच के लिए पंजाब की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है।

pbks

Gujrat Titans vs Punjab kings: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 5 गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच 25 मार्च को खेला जाएगा। ये मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरने वाली है। वहीं गुजरात टाइटंस शुभमन गिल की अगुवाई में खेलने वाली है। इस मैच में पंजाब की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है? आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2024 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

मजबूत है मिडिल ऑर्डर

नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर मोर्चा संभाल सकते हैं। श्रेयस पहली बार पंजाब किंग्स का हिस्सा बने हैं। वह इससे पहले केकेआर के लिए अहम भूमिका निभा रहे थे। हालांकि अय्यर इस बार कप्तानी के अलावा पंजाब के लिए मिडिल ऑर्डर में भी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल नंबर 4 पर मोर्चा संभाल सकते हैं। मैक्सी की लंबे समय बाद पंजाब में वापसी हुई है। वह इससे पहले आरसीबी के लिए अहम भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोयनिस, शशांक सिंह, नेहाल वढ़ेरा, मोर्चा संभाल सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग पर एक नजर

वहीं स्पिन गेंदबाजी विभाग में युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार मोर्चा संभाल सकते हैं। चहल भी पहली बार पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह अहम भूमिका में हो सकते हैं।

विज्ञापन

जीटी के खिलाफ पंजाब की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, शशांक सिंह, नेहल वढ़ेरा, हरप्रीत बरार, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ