IPL 2025: 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब पंजाब अपनी पिछली हार का दर्द भूलकर कोलकाता के खिलाफ उतरने वाली है। माना जा रहा है कि केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम में एक बदलाव हो सकता है। पंजाब की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है।
ऐसा हो सकता है ओपनिंग पेयर
सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह धमाल मचा सकते हैं। प्रियांश शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और सीएसके के खिलाफ धमाकेदार शतक भी जड़ चुके हैं। उन्होंने पिछले मैच में 13 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी।
ऐसा हो सकता है मिडिल ऑर्डर
नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर सकते हैं। अय्यर ने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार इंटेट दिखाया है। उन्होंने पिछले मैच में 36 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी। वहीं नंबर 4 पर नेहाल वढेरा बल्लेबाजी कर सकते हैं।
लोअर मिडिल ऑर्डर में शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोयनिस मोर्चा संभाल सकते हैं। तीनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।
इन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका
स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल को मिल सकता है। इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव हो सकता है। लॉकी फॉर्ग्यूसन पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह आगामी मैच से बाहर हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी का मुख्य जिम्मा मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई के पास हो सकता है।
केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य , प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) , श्रेयस अय्यर (कप्तान) , मार्कस स्टोइनिस , नेहल वढेरा , ग्लेन मैक्सवेल , शशांक सिंह , मार्को जानसन , अर्शदीप सिंह ,अजमतुल्लाह उमरजई , युजवेंद्र चहल।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines