LSG vs MI: लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी मुंबई की प्लेइंग इलेवन? हार्दिक पांड्या इन धांसू खिलाड़ियों को दे सकते हैं मौका

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है? आइए डालते हैं एक नजर।

ipl 2025 (75)

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 16 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 3 मैचों में 2 हार और 1 जीत के साथ मुंबई की निगाहें अब दूसरी जीत पर होंगी। ये मैच लखनऊ के घर यानी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन मोर्चा संभाल सकते हैं। रिकेल्टन ने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 41 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी, जबकि रोहित शर्मा ने 12 गेंदों में 13 रन बनाए थे।

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल

नंबर 3 पर विल जैक्स मोर्चा संभाल सकते हैं। हालांकि जैक्स पिछले मैच में फ्लॉप हुए थे। उनके बल्ले से 17 गेंदों में 16 रन निकले थे। वहीं चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। सूर्या केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार लय में नजर आए थे। उन्होंने 9 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली थी। लोअर मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और नमनधीर मोर्चा संभाल सकते हैं। हालांकि ये बल्लेबाज अब तक मुंबई के लिए खासा कमाल नहीं कर पाए हैं, जिनके लिए ये जाने जाते हैं।

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग में हो सकता है बदलाव

स्पिन गेंदबाजी विभाग में मिचेल सेंटनर और विग्नेश पुथुर अहम रोल में नजर आ सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा अश्विन कुमार, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट के कंधों पर हो सकता है। अश्विन कुमार ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन खर्च कर 4 विकेट लिए थे, जबकि दीपक चाहर को 2 सफलता मिली थी।

एमआई की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (इंपैक्ट), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ