LSG vs GT: गुजरात के खिलाफ ऐसी हो सकती है लखनऊ की धांसू प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!

LSG vs GT: आईपीएल 2025 में 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में एलएसजी की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

ipl 2025 (21)

LSG vs GT: शनिवार 12 अप्रैल को आईपीएल 2025 का मैच नंबल 26 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं। पिछले मैच में एलएसजी ने केकेआर को हराया था, जबकि गुजरात ने राजस्थान को धूल चटाई थी। गुजरात के खिलाफ ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स जीत की तलाश में उतरेगी। ऐसे में जीटी के खिलाफ एलएसजी की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।

विज्ञापन

कैसा होगा ओपनिंग पेयर?

जीटी के खिलाफ लखनऊ की सलामी जोड़ी के रूप में एडन मार्करम और मिचेल मार्श नजर आ सकते हैं। मार्करम ने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 28 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली थी, जबकि मार्श शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 48 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली थी। अब तक खेले गए मुकाबले में मार्श शानदार फॉर्म में नजर आए हैं।

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है मध्यक्रम

नंबर 3 पर शानदार फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन मोर्चा संभाल सकते हैं। वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर फिलहाल कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं नंबर 4 पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि कप्तान पंत का बल्ला अब तक नहीं चला है। वह 5 मैच की 4 पारियों में फ्लॉप हुए हैं। लोअर मिडिल ऑर्डर में अब्दुल समद, डेविड मिलर और आयुष बदोनी मोर्चा संभाल सकते हैं।

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाज के रूप में रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी अहम भूमिका में हो सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज के रूप में आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान के खेलने की संभावना है। केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में आकाशदीप और शार्दुल को 2-2 विकेट मिली थी।

विज्ञापन

जीटी के खिलाफ एलएसजी की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, (इंपैक्ट रवि बिश्नेई)।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ