KKR vs RR: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 53 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान की टीम लगभग प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, जबकि केकेआर के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। लेकिन इसके लिए केकेआर को सभी मैच अच्छे रन रेट के साथ जीतने होंगे। राजस्थान के खिलाफ केकेआर की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। स्टार खिलाड़ी का पत्ता साफ हो सकता है।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
सलामी बल्लेबाज के रूप में रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में गुरबाज ने 12 गेंदों में 26 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा सुनील नरेन ने 16 गेंदों में 27 रन बनाए थे। मैनेजमेंट एक बार फिर से इन बल्लेबाजों को मौका दे सकती है।
ऐसा हो सकता है मध्यक्रम
नंबर 3 पर अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर सकते हैं। रहाणे केकेआर के लिए इस बार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 14 गेंदों में 26 रनों की पारी पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली थी। वहीं चौथे नंबर पर अंगकृष रघुवंशी मोर्चा संभाल सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में 32 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी।
वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर से वेंकटेश अय्यर का पत्ता साफ हो सकता है। अब तक खेले गए मुकाबले में वह खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं। उनकी जगह पर मनीष पांडे को मौका मिलने की उम्मीद है। उनके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह, आंद्रे रसल और रोवमैन पॉवेल को मौका मिलने की संभावना है।
ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग
स्पिन गेंदबाजी विभाग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन नजर आ सकते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में वैभव अरोरा, हर्षित राणा और आंद्रे रसल मोर्चा संभाल सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती। (वैभव अरोरा इंपैक्ट)
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines