IPL 2025: 14 अप्रैल को आईपीएल 2025 में मैच नंबर 31 पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। केकेआर ने पिछले मैच में सीएसके को हराकर शानदार प्रदर्शन किया था। अब केकेआर की निगाहें पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर टिकी हुई हैं। पंजाब के खिलाफ केकेआर की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हो सकता है।
सलामी जोड़ी पर एक नजर
सलामी बल्लेबाज के रूप में क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में डी कॉक ने 23 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा नरेन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था। नरेन ने 18 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी। पंजाब के खिलाफ भी दोनों ही बल्लेबाज सलामी जोड़ी के रूप में नजर आ सकते हैं।
ऐसा हो सकता है मध्यक्रम
नंबर 3 पर कप्तान अजिंक्य रहाणे मोर्चा संभाल सकते हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में रहाणे ने भी शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पिछले मैच में 20 रन नाबाद बनाए थे। इसके अलावा रिंकू सिंह ने भी 12 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली थी।
लोअर मिडिल ऑर्डर में वेंकटेश अय्यर की जगह मनीष पांडे को मौका मिलने की उम्मीद है। पांडे, विराट कोहली के खास दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ अंडर 19 विश्व कप 2008 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनके अलावा रमनदीप, मोईन अली और आंद्रे रसल फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
गेंदबाजी विभाग पर एक नजर
स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा वरुण चक्रवर्ती, और सुनील नरेन पर हो सकता है। सीएसके के खिलाफ नरेन ने 3 विकेट झटके थे, जबकि चक्रवर्ती को 2 विकेट मिली थी। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में रमनदीप, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा नजर आ सकते हैं।
पंजाब के खिलाफ केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) , सुनील नरेन , अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , मनीष पांडे, रिंकू सिंह , मोइन अली , आंद्रे रसेल , रमनदीप सिंह , हर्षित राणा , वैभव अरोड़ा , वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: अंपायर ने अचानक रोका मैच और की हार्दिक पांड्या के बैट की जांच, सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines