LSG vs GT: शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक खेले गए 5 मैच में गुजरात ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं और अंक तालिका में 8 पॉइंट्स के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक सभी खिलाड़ियों को दबदबा देखने को मिल रहा है। 12 अप्रैल को गुजरात अपना छठा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। ऐसे में टीम की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।
सलामी जोड़ी पर एक नजर
सलामी बल्लेबाज के रूप में साईं सुदर्शन और शुभमन गिल नजर आ सकते हैं। साईं ने अब तक खेले गए 5 मैच में 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। पिछले मैच में भी सुदर्शन ने 53 गेंदों में शानदार 82 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल ने पिछले मैच में 3 गेंदों में 2 रन बनाए थे। हालांकि अब तक खेले गए 5 मैच में गिल का शानदार इंटेट दिखा है।
मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल
मिडिल ऑर्डर में नंबर 3 पर जोस बटलर मोर्चा संभाल सकते हैं। बटलर भी शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में बटलर ने 25 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी, जबकि नंबर 4 पर शाहरुख खान नजर आ सकते हैं। शाहरुख ने भी पिछले मैच में 20 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में शेरफेन रदरफोर्ड और राहुल तेवतिया अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।
ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग
स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा साई किशोर और राशिद खान के कंधों पर होगा, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा अरशद खान संभाल सकते हैं।
एलएसजी के खिलाफ जीटी की संभावित प्लेइंग इलेवन
साईं सुदर्शन , शुभमन गिल (कप्तान) , जोस बटलर (विकेटकीपर) , शेरफेन रदरफोर्ड , शाहरुख खान , राहुल तेवतिया , अरशद खान , राशिद खान , साई किशोर , मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: ‘विराट नहीं केएल राहुल असली किंग…’ सामने आया पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
51 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines