LSG vs GT: पांचवीं जीत की तलाश में उतरेगी गिल की सेना, लखनऊ के खिलाफ ऐसी होगी गुजरात की प्लेइंग इलेवन 11?

LSG vs GT: एलएसजी के खिलाफ जीटी की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है। एलएसजी और जीटी के बीच मैच 12 अप्रैल को खेला जाएगा।

ipl 2025 (18)

LSG vs GT:  शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक खेले गए 5 मैच में गुजरात ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं और अंक तालिका में 8 पॉइंट्स के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक सभी खिलाड़ियों को दबदबा देखने को मिल रहा है। 12 अप्रैल को गुजरात अपना छठा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। ऐसे में टीम की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

विज्ञापन

सलामी जोड़ी पर एक नजर

सलामी बल्लेबाज के रूप में साईं सुदर्शन और शुभमन गिल नजर आ सकते हैं। साईं ने अब तक खेले गए 5 मैच में 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। पिछले मैच में भी सुदर्शन ने 53 गेंदों में शानदार 82 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल ने पिछले मैच में 3 गेंदों में 2 रन बनाए थे। हालांकि अब तक खेले गए 5 मैच में गिल का शानदार इंटेट दिखा है।

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल

मिडिल ऑर्डर में नंबर 3 पर जोस बटलर मोर्चा संभाल सकते हैं। बटलर भी शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में बटलर ने 25 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी, जबकि नंबर 4 पर शाहरुख खान नजर आ सकते हैं। शाहरुख ने भी पिछले मैच में 20 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में शेरफेन रदरफोर्ड और राहुल तेवतिया अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा साई किशोर और राशिद खान के कंधों पर होगा, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा अरशद खान संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

एलएसजी के खिलाफ जीटी की संभावित प्लेइंग इलेवन

साईं सुदर्शन , शुभमन गिल (कप्तान) , जोस बटलर (विकेटकीपर) , शेरफेन रदरफोर्ड , शाहरुख खान , राहुल तेवतिया , अरशद खान , राशिद खान ,  साई किशोर , मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ