GT vs DC: जीटी के खिलाफ ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग 11, नंबर 1 की बादशाहत के लिए होगी जंग

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 19 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली की प्लेइंग इलेवन बदल सकती है।

IPL 2025 (78)

GT vs DC: 19 अप्रैल को आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। अब तक खेले गए 6 मैच मैच में दिल्ली 5 जीत के साथ अंक तालिका में 10 अंक के साथ पहले नंबर पर है, जबकि गुजरात भी 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। जीटी अगर ये मैच दिल्ली से अच्छे रन रेट के साथ जीत जाती है तो वह पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंच जाएगी। ऐसे में जीटी अपनी बादशाहत को बरकरार रखने के लिए कुछ इस प्रकार की प्लेइंग इलेवन लेकर उतर सकती है।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

सलामी बल्लेबाज के रूप में दिल्ली में बड़ा बदलाव हो सकता है। जैक फ्रेजर का पत्ता साफ होने की उम्मीद है। अब तक खेले गए मुकाबले में इस बल्लेबाज ने अपना जलवा नहीं दिखाया है। उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस मोर्चा संभाल सकते हैं। उनका साथ अभिषेक पोरेल देते हुए नजर आ सकते हैं, जिन्होंने पिछले मैच में 37 गेंदो में 49 रनों की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है मध्यक्रम

नंबर 3 पर करुण नायर मोर्चा संभाल सकते हैं। उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है। अपने पहले मैच में नायर ने 89 रन बनाए थे। हालांकि पिछले मैच में वह रन आउट होकर 0 रन पर चलते बने थे। हालांकि चौथे नंबर पर केएल राहुल मोर्चा संभाल सकते हैं, जो इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लोअर मिडिल ऑर्डर में अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाजी विभाग में विप्रज निगम, अक्षर पटेल  और कुलदीप यादव मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग में मिचेल स्टार्क  और मोहित शर्मा  नजर आ सकते हैं।

जीटी के खिलाफ दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल , करुण नायर , केएल राहुल (विकेटकीपर) , अक्षर पटेल (कप्तान) , ट्रिस्टन स्टब्स , आशुतोष शर्मा , विप्रज निगम , मिचेल स्टार्क , कुलदीप यादव , मोहित शर्मा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ