Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का आज से आगाज होने जा रहा है. कुल 12 टीमें खिताब के लिए मैदान में जलवा दिखाने उतर रही हैं. हालांकि इस बार इस लीग के इतिहास का सबसे सफल रेडर मैदान में नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि वो संन्यास ले चुका है. ये कोई और नहीं प्रदीप नरवाल हैं, जिन्हें फैंस इस सीजन मिस करने वाले हैं. ये वही प्रदीप नरवाल हैं, जिन्होंने इस खेल में अपनी खास पहचान बनाई. वो प्रो कबड्डी इतिहास के बेस्ट रेडर हैं. उनके नाम 190 मैच में 1801 पॉइंट्स हैं, हालांकि इस सीजन उनका ये रिकॉर्ड टूट सकता है. बंगाल वॉरियर्ज के कप्तान मनिंदर सिंह उनको पीछे छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे.
क्या नंबर एक पर काबिज हो पाएंगे मनिंदर सिंह?
दरअसल, प्रदीप नरवाल 12वें सीजन के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. उन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी, जिसके बाद इस दिग्गज ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. प्रदीप के नाम इस टूर्नामेंट में 190 मैच में 1801 रेड पॉइंट्स हैं, जबकि मनिंदर सिंह 1528 रेड पॉइंट्स के साथ नंबर 2 पर हैं. इस सीजन अगर वो 275 पॉइंट्स हासिल कर लेते हैं तो सबसे सफल रेडर का कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे.
प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के टॉप 5 रेडर
- प्रदीप नरवाल- 190 मैचों में 1801 प्वाइंट्स
- मनिंदर सिंह- 158 मैचों में 1528 प्वाइंट्स
- पवन कुमार सहरावत- 139 मैचों में 1318 प्वाइंट्स
- अर्जुन देशवाल- 114 मैचों में 1174 प्वाइंट्स
- नवीन कुमार- 107 मैचों में 1102 प्वाइंट्स
कबड्डी में रेडर क्यों खास होता है?
रेडर का मेन काम होता है कि मैच के दौरान लकीर पारकर करके दूसरी टीम के एरिया में जानकर और खिलाड़ियों को छूनकर वापस वापस लौट आना. किसी भी कबड्डी टीम का रेड टीम की जान होता है. ये वही खिलाड़ी होता है जो विरोधी टीम के मैदान जाकर खलबली मचा देता है. रेडर की कोशिश होती है कि वो कम से कम एक खिलाड़ी को छू ले और फिर सुरक्षित अपने मैदान (हाफ) में वापस आ जाए. जिस भी खिलाड़ी को वो छूता है तो आउट हो जाता है और रेडर की टीम एक अंक मिलता है.
बोन प्वाइंट भी कमाता है रेडर
रेडर चाहे तो एक बार में कई खिलाड़ियों को छूकर और भी ज्यादा अंक कमा सकता है. इतना ही नहीं अगर विरोधी टीम के मैदान में 6 या उससे ज्यादा खिलाड़ी मौजूद हों, तो रेडर बोनस पॉइंट भी हासिल कर सकता है. खास बात ये है कि रेड के दौरान एक रेडर जब तीन या उससे अधिक प्वाइंट हासिल करता है तो उस रेड को सुपर रेड कहा जाता है.
तीन रेड खाली जाने पर आउट हो जाता है रेडर
हर एक रेड के लिए 30 सेकेंड की समय सीमा होती है. अगर किसी रेडर ने लगातार तीन रेड खाली निकाल दीं तो उसे आउट करार दे दिया जाता है और विपक्षी टीम को एक अंक मिल जाता है.
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, भारतीय फैंस की खराब होगी नींद, जानें कितने बजे शुरू होगा शो?
PKL 2025: 2 मैचों के साथ होगा सीजन-12 का आगाज, कब-कहां देख सकते हैं लाइव?
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 mins agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
11 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
45 mins agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
1 hr agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
2 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
2 hrs agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines