प्रियांशु खंडूरी ने UPL T20 2024 में मचाया तहलका, नाबाद पारी खेलकर दिलाई जीत

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में आए दिन कई बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। 20 सितंबर को प्रियांशु खंडूरी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर नैनीताल को मैच जिताने में मदद की।

UPL T20 League 2024 (2)

Uttarakhand Premier League 2024: 20 सितंबर को उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में पिथौरागढ़ बनाम नैनीताल निन्जास के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में नैनीताल निन्जास ने पिथौरागढ़ के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले का नतीजा आखिरी ओवर में आया। इस मैच में प्रियांशु खंडूरी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन

प्रियांशु खंडूरी की धमाकेदार पारी

दूसरी पारी में नैनीताल की ओर से प्रियांशु खंडूरी ने पिथौरागढ़ के गेंदबाजों के खिलाफ धुआं उड़ा दिया। उन्होंने 44 गेंद में 62 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान प्रियांशु ने 6 चौके अपने नाम किए। 140.91 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशु खंडूरी ने अपनी टीम को मुकाबला जिताने में मदद की।

विज्ञापन

अब तक इस लीग में कई खिलाड़ियों ने धमाकेदार पारी खेली थी। आए दिन इस लीग में कड़े मुकाबले भी खेले जा रहे हैं। हालांकि 22 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए पिथौरागढ़ ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज आशीष जोशी ने 0 रन बनाए थे, जबकि निखिल हर्ष ने 29 गेंद में 37 रनों की पारी खेली। पिथौरागढ़ की ओर से विशाल कश्यप ने 30 गेंद में 40 रन बनाए थे।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए नैनीताल निन्जास ने 3 गेंद और 7 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रियांशु खंडूरी के अलावा भानु प्रताप सिंह ने 21 गेंद में 33 रन बनाए, जबकि प्रतीक पांडे ने 15 गेंद में 18 रन बनाकर मुकाबला जिताने में मदद की।

विज्ञापन

ऐसा रहा है घरेलू करियर

प्रियांशु खंडूरी ने 22 प्रथम श्रेणी मैच में 25.58 की औसत के साथ 998 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक के अलावा 6 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट A के 18 मैच में 32.88 की औसत के साथ 559 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ