24 वर्षीय Priyansh Arya ने मचाया कोहराम, 19 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, मजाक बनकर रह गया CSK का बॉलिंग अटैक

Priyansh Arya fifty: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में प्रियांश ने तूफानी अर्धशतक ठोका।

Priyansh Arya

Priyansh Arya

Priyansh Arya fifty: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में प्रियांश आर्या ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला है। प्रियांश ने अश्विन की गेंद पर जोरदार सिक्स जमाते हुए अपने आईपीएल करियर की पहली हाफ सेंचुरी पूरी की। प्रियांश शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने मैच की शुरुआत ही जोरदार सिक्स के साथ की। खलील अहमद के ओवर में प्रियांश ने 17 रन ठोककर अपने इरादे साफतौर पर जाहिर कर दिए। इसके बाद 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने मुकेश चौधरी और अश्विन के खिलाफ भी दमदार शॉट्स लगाए। प्रियांश के बल्ले से यह आईपीएल 2025 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक निकला है।

विज्ञापन

प्रियांश ने ठोकी तूफानी फिफ्टी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रभसिमरन सिंह को बिना खाता खोले मुकेश चौधरी ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी महज 9 रन बनाकर चलते बने, तो मार्कस स्टोइनिस के खाते में 4 रन आए। हालांकि, प्रियांश ने दूसरे छोर से लगातार दमदार शॉट्स खेले। प्रियांश ने पारी के पहले ही ओवर में 17 रन जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद 24 साल के यंग बैटर ने सीएसके के हर गेंदबाज को निशाने पर लिया और चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। प्रियांश ने अपना अर्धशतक अश्विन की गेंद पर सिक्स लगाकर सिर्फ 19 गेंदों में पूरा किया।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2025 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाया। वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए प्रियांश ने संयुक्त रूप से चौथी सबसे तेज फिफ्टी जमाई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। सीएसके के खिलाफ प्रियांश से तेज फिफ्टी सिर्फ कीरोन पोलार्ड ही जड़ सके हैं। पोलार्ड ने 2021 में 17 गेंदों पर 50 रन ठोक डाले थे। प्रियांश आईपीएल में पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने छह ओवर के पावरप्ले में 53 रन ठोके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ