Ranji Trophy Semifinal 1: भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का सफर सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। पहले सेमीफाइनल का मैच गुजरात और केरल के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 29वां शतक जड़ टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। प्रियांक ने इस पारी के दौरान शानदार शॉट्स खेले और जब तक वो क्रीज पर रहे केरल का कोई भी गेंदबाज रंग में नजर नहीं आया। इसी के साथ उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 7000 रन भी पूरे कर लिए हैं। ऐसे में अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या टीम इंडिया में उनकी एंट्री हो पाएगी।
केरल को मिली कड़ी टक्कर
सेमीफाइनल के मैच में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन के शतक के दम पर 457 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे प्रियांक पांचाल शुरुआत से ही लय में नजर आए। उन्होंने 237 गेंदों का सामना करते हुए 148 रनों का पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 1 छक्का निकला। उनके साथ आर्या देसाई ने भी 118 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली।
प्रियांक पांचाल का शानदार प्रदर्शन
34 साल के प्रियांक पांचाल घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 8708 रन दर्ज हैं और वो लंबी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। 206 पारियों में उन्होंने अब तक 44.65 की औसत से रन बनाए हैं। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में भी उन्होंने 40 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं।
क्या बन पाएगी टीम इंडिया में जगह?
रोहित शर्मा रेड बॉल फॉर्मेट से जल्द ही संन्यास ले सकते हैं। इसके बाद टीम इंडिया में ओपनिंग के लिए जगह खाली होगी। ऐसे में प्रियांक पांचाल को मैनेजमेंट मौका दे सकता है। हालांकि उनकी उम्र इसमें सबसे बड़ी दिक्कत बन सकती है लेकिन उनकी प्रतिभा में कोई कमी नजर नहीं आती है।
ये भी पढ़िए- IND vs BAN: बांग्लादेश को रौंदने के लिए भारत तैयार, लेकिन टीम की ‘बड़ी टेंशन’ अब भी बरकरार
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
32 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
35 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
42 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
44 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines