हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पृथ्वी शॉ की अचानक हुई टीम में वापसी, इस टूर्नामेंट में उड़ाएंगे परखच्चे

Prithvi Shaw: खराब फिटनेस की वजह से कुछ दिन पहले ही पृथ्वी शॉ को मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि अब उनकी आगामी टी-20 टूर्नामेंट के लिए वापसी हुई है।

विज्ञापन

Prithvi Shaw: भारत के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेला था। लेकिन खराब फिटनेस की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि अब शॉ की वापसी मुंबई टीम में हुई है। उन्हें आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुना गया है। चयन पैनल ने मेगा इवेंट के लिए 28 संभावित नामों का ऐलान किया है।

28 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम ने 28 खिलाड़ियों का संभावित स्क्वाड तैयार किया है। शॉ के अलावा श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे भी इस टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल में धूम धड़ाका करना चाहेंगे। आईपीएल 2025 के लिए शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया है, जबकि केकेआर को श्रेयस अय्यर और रहाणे को सीएसके ने रिलीज कर दिया है। इन खिलाड़ियों पर आईपीएल ऑक्शन में बोली लगेगी।

खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं शॉ

रणजी ट्रॉफी में शॉ ने इस सीजन मुंबई के लिए दो मैच खेले थे। लेकिन दोनों ही मैच में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन खराब रहा था। उन्होंने पहले मैच में 7 और 12 रन बनाए थे, जबकि महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 1 और 39 रनों की पारी खेली थी। हालांकि ईरानी ट्रॉफी में उन्होंने 4 और 76 रन बनाए थे।

विज्ञापन

भारत के लिए शॉ ने 5 टेस्ट मैच में 42.37 की औसत के साथ 339 रन बनाए थे। जबकि 6 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 189 रन बनाए हैं। भारत के लिए उन्होंने साल 2020 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला।

आईपीएल 2024 में भी शॉ ने कमाल नहीं किया था। उन्हें 8 मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने 24.75 की औसत के साथ 198 रन बनाए थे। शॉ पिछले सीजन केवल 1 ही अर्धशतक अपने नाम कर सके थे। खराब प्रदर्शन की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए रिलीज कर दिया था।

विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम

पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, श्रीराज घरत, अजिंक्य रहाणे , श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, ईशान मूलचंदानी, सिद्धेश लाड, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, आकाश पारकर, शम्स मुलानी , हिमांशु सिंह, सागर छाबड़िया, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, योगेश पाटिल, हर्ष तन्ना, इरफान उमैर, विनायक भोईर, कृतिक हनागावडी, शशांक अटारडे, जुनेद खान।

 

यह भी पढ़ें: IND vs SA: मार्को जेनसन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने खोया आपा, जमकर हुई बहस का VIDEO वायरल

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola