हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CWG 2026: बॉक्सिंग में जैस्मीन और प्रीति ने जीता गोल्ड, भारत के खाते में अब तक 7 गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2026: 1 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 2 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं. भारतीय महिला बॉक्सरों ने 54 किलो और 57 किलो कैटेगरी में भारत को गोल्ड दिलाया है.

विज्ञापन
Image Credit: X

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने 1 अगस्त को कमाल कर दिया. महिलाओं की 57 किलोग्राम कैटेगरी में जैस्मिन लेम्बोरिया ने भारत का मान बढ़ाया और गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इसके अलावा महिलाओं की 54 किलोग्राम कैटेगरी में प्रीति पवार ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है.

स्कारलेट सवाना डेलगाडो को दी मात

प्रीति ने 54 किलोग्राम कैटेगरी फाइनल में कनाडा की स्टार बॉक्सर स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराया. कनाडा की इस बॉक्सर ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तीसरे राउंड में जोरदार वापसी की. लेकिन प्रीति ने संयम बनाए रखा और पूरे मुकाबले में अपनी बढ़त नहीं गंवाई. पहले 2 राउंड में शानदार प्रदर्शन को प्रीति ने जारी रखा और धैर्य दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. ऐसे में प्रीति ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला स्वर्ण पदक जीत लिया.

मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराया

इसके अलावा महिलाओं की 57 किलो कैटेगरी में जैस्मिन ने कमाल दिखाया. उन्होंने फाइनल मुकाबले में आयरलैंड की मौजूदा चैंपियन और तीन बार की कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर चारों खाने चित कर दिया. जैस्मिन ने इस मैच में शुरुआत से ही अपना पलड़ा भारी रखा और तीसरे राउंड में 4-1 से अपनी बढ़त बनाए रखी और सर्वसम्मति से यह मुकाबला जीता.

विज्ञापन

इस तरह भारत ने अपना कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना सातवां मेडल जीत लिया. इसके अलावा मुक्केबाजी रिंग में भारत का यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल रहा.

मेडल टैली में भारत का स्थान

भारत ने गोल्ड मेडल के अलावा 13 सिल्वर मेडल जीते हैं. इसके अलावा 7 ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में गए हैं. इस तरह भारत ने अब तक 27 मेडल जीते हैं. मेडल टैली में भारत छठे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 132 मेडल के साथ पहले स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया ने 56 गोल्ड, 31 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola