ICC Women’s World Cup 2025, Pratika Rawal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज में अहम मैच जिताने वाली भारतीय स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल घुटने में लगी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.
उनकी जगह शेफाली वर्मा को सेमीफाइनल और फाइनल के लिए टीम में शामिल किया गया. लेकिन टीम से बाहर होने के बावजूद प्रतिका को मेडल मिला. जब इस पर सवाल उठने लगे तो प्रतिका ने खुद इसके पीछे ICC चेयरमैन जय शाह की बड़ी भूमिका का खुलासा किया.
प्रतिका रावल को मिला वर्ल्ड कप मेडल
दरअसल, प्रतिका रावल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. उनकी जगह शेफाली वर्मा सेमीफाइनल और फाइनल में खेलीं. वहीं, वर्ल्ड कप जीतने के बाद आईसीसी ने सभी भारतीय खिलाड़ियों को विनर मेडल पहनाया, लेकिन प्रतिका इसमें शामिल नहीं थी. वहीं, प्रतिका हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान मेडल पहनी हुईं नजर आईं.
मेडल के साथ प्रतिका की तस्वीर वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे कि प्रतिका को वर्ल्ड चैंपियन बनने का मेडल कैसे मिला? इसपर प्रतीका ने खुलासा किया कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने उनके टीम मैनेजर को संदेश भेजा था कि वह प्रतीका के लिए पदक दिलाने की व्यवस्था करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: बारिश बिगाड़ेगी पांचवें टी-20 मैच में खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
प्रतिका रावल ने मेडल को लेकर क्या कहा?
प्रतिका रावल ने न्यूज 18 से बातचीत में मेडल मिलने का राज खोलते हुए कहा, “जय शाह सर ने हमारे मैनेजर को मैसेज किया कि वह मेरे मेडल का भी अरेंजमेंट कर देंगे. इसलिए मेरे पास मेरा अपना मेडल है. जब मैंने पहली बार उसे खोला (जो उसे सपोर्ट स्टाफ ने दिया था) और उसकी तरफ देखा, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए. मैं ज्यादा रोने वाली इंसान नहीं हूं, लेकिन वो एहसास सच्चा था.”
प्रतीका ने आगे ये भी बताया कि शाह ने पहले उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें पदक मिलेगा, हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है. उन्होंने कहा, “जय शाह ने हमें बताया कि वह आईसीसी से पूछ रहे हैं कि क्या वे मेडल भेज सकते हैं. इसलिए उस मेडल को मेरे पास पहुंचने में कुछ समय लगेगा. इसलिए, सहयोगी स्टाफ में से एक ने मुझे अभी के लिए पहनने के लिए अपना मेडल दे दिया. मान लीजिए कि मेरे पास अपना पदक है. तो, मेडल रास्ते में है.”
जय शाह ने बदला ICC का नियम?
आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में हर टीम से 15 खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी जाती है. अगर कोई खिलाड़ी बीच टूर्नामेंट में चोटिल होकर बाहर हो जाता है तो जो खिलाड़ी टीम के साथ जोड़ा जाता है उसी को मेडल मिलता है. ऐसे में जय शाह आईसीसी का नियम बदलकर प्रतिका रावल को मेडल दिलाएंगे. ऐसे पहली बार होगा जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में 16 खिलाड़ियों को मेडल मिलेगा.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: बारिश बिगाड़ेगी पांचवें टी-20 मैच में खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines