हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND-W vs IRE-W: भारतीय क्रिकेट की नई सुपरस्टार! 6 मैचों में ही Pratika Rawal ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज प्रतीका रावल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में प्रतीका ने 154 रन की यादगार पारी खेली।

विज्ञापन
Pratika Rawal

Pratika Rawal: शेफाली वर्मा के लगातार फ्लॉप शो के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया जाता है। सिलेक्टर्स एक नई ओपनर की तलाश करते हैं और उनकी निगाहें प्रतीका रावल पर पड़ती है। प्रतीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिलता है। तीन मैचों में 24 साल की युवा ओपनर 40, 76, 18 रन की पारी खेलती है। सिलेक्टर्स के भरोसे पर खरे उतरने का इनाम प्रतीका को मिलता है और उन्हें आयरलैंड के खिलाफ भी टीम में चुना जाता है।

पहले मैच में 89, दूसरे में 67 और तीसरे में 154 रन की धांसू इनिंग। छह मैचों में ही 444 रन ठोककर प्रतीका ने वर्ल्ड क्रिकेट में खलबली मचा दी है। फैन्स सोशल मीडिया पर प्रतीका को भारतीय क्रिकेट की नई सुपरस्टार बता रहे हैं। मंधाना संग प्रतीका की जोड़ी भी खूब जच रही है। आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में प्रतीका ने शतक जड़कर एक ऐेसे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है, जहां तक दुनिया की कोई भी महिला बैटर नहीं पहुंच सकी है।

प्रतीका का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, वनडे क्रिकेट में 6 मैच खेलने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड प्रतीका रावल के नाम दर्ज हो गया है। प्रतीका 50 ओवर के फॉर्मेट में अब तक खेले छह मुकाबले में 444 रन ठोक चुकी हैं। उन्होंने चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। चार्लोट ने 6 मैच खेलने के बाद 434 रन बनाए थे।

विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में प्रतीका का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 129 गेंदों पर 154 रन की धांसू पारी खेली। प्रतीका के बल्ले से निकली यह पहली इंटरनेशनल सेंचुरी भी है। अपनी इस इनिंग के दौरान 20 चौके और एक गगनचुंबी छक्का जमाया। भारतीय ओपनर ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी जमाई।

भारतीय टीम ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

प्रतीका रावल और मंधाना की शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार 400 रन का आंकड़ा पार किया। सीरीज के तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 435 रन लगाए। यह महिला क्रिकेट का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है। प्रतीका ने 154 रन की यादगार पारी खेली, जबकि मंधाना ने 135 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola