IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने 8 विकेट जीत हासिल की। पंजाब की ये लगातार दूसरी जीत है तो वहीं 3 मैचों में ऋषभ पंत की लखनऊ को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में एक बार फिर से पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, वहीं अर्शदीप सिंह ने भी शानदार गेंदबाजी की, बावजूद इसके इन दोनों में किसी भी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला। पंजाब का दूसरा खिलाड़ी इन दोनों खिलाड़ियों पर भारी पड़ा।
ये खिलाड़ी बना प्लेयर द मैच
इस मैच में पंजाब किंग्स की तरफ बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। अभी तक इस खिलाड़ी का बल्ला खामोश दिख रहा था, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी पारी से प्रभसिमरन ने साबित कर दिया की आखिर क्यों उनको पंजाब किंग्स ने रिटेन किया था। प्रभसिमरन सिंह ने एलएसजी के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 34 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अय्यर और अर्शदीप सिंह का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मैच में अय्यर ने 30 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का धमाल देखने को मिला। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंजाब की जीत से Points Table में बड़ा फेरबदल, दिल्ली और लखनऊ का हुआ भारी नुकसान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
23 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
59 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines