हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच सकता है ये गेंदबाज, 128 साल बाद होगा ऐसा कारनामा!

Prabath Jayasuriya: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मैच में फिरकी गेंदबाज प्रभात जयसूर्या 138 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Prabath Jayasuriya: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच श्रीलंका ने 63 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। दूसरा मैच 26 सितंबर से खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल किया। हालांकि इस टेस्ट मैच में श्रीलंकाई फिरकी गेंदबाज प्रभात जयसूर्या 128 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

टूट सकता है 128 साल पुराना रिकॉर्ड!

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला गल्ले में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंकाई फिरकी गेंदबाज प्रभात जयसूर्या इतिहास रचने से केवल 5 विकेट दूर हैं। जयसूर्या ने इस मैच में अब तक 7 विकेट हासिल कर लिए हैं। हालांकि अगर वह केवल 5 विकेट और झटकने में कामयाब हो जाते हैं तो वह 128 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। दरअसल जयसूर्या टेस्ट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। जयूसर्या ने अब तक खेले गए 16 टेस्ट मैच में 95 विकेट झटके हैं। वह इतिहास रचने से केवल 5 विकेट दूर हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का कारनामा इंग्लैंड के जीए लोहमान ने 1896 में किया था। उन्होंने भी 16 टेस्ट मैच में 100 विकेट झटके थे।

भारत के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने 18 मैच में 100 टेस्ट विकेट लेने का कारनाम किया था। उन्होंने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ये खास उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 602/5 रन बनाकर पारी घोषित किया था। श्रीलंका की ओर से दिनेश चांदीमल ने 208 गेंदों में 116 रन बनाए थे। कामिंदु मेंडिस ने 250 गेंदों में 182 और कुसल मेंडिस ने 149 गेंदों में 106 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड पहली पारी में 88 रनों पर सिमट गई। इसके अलावा दूसरी पारी में टीम 199/5 रन पर बल्लेबाजी कर रही है। कीवी टीम इस मैच में 315 रनों का पीछा कर रही है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ मुशीर खान नहीं बल्कि इन 5 खिलाड़ियों का हो चुका है भयानक एक्सीडेंट, एक तो महिला की ले चुका जान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola