India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। लेकिन दूसरे मैच में टीम इंडिया का बल्लेबाजी विभाग धवस्त हो गया, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा और मेजबान देश ने सीरीजी पर 1-1 की बराबरी की। अब माना जा रहा है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे मैच में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। दो खिलाड़ियों को भारत की ओर से डेब्यू करने का मौका मिलने की उम्मीद है।
सलामी जोड़ी हो सकती है ऐसी
अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अब तक 2 मैच में भारत की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ही पारी की शुरुआत की है। संजू ने पहले मैच में ताबड़तोड़ शतक बनाया था। जबकि अभिषेक दोनों ही मैच में फ्लॉप हुए। हालांकि तीसरे मैच में भी दोनों की जोड़ी नजर आ सकती है। क्योंकि भारतीय स्क्वाड में तीसरा कोई विकल्प नजर नहीं आता है।
मध्यक्रम में हो सकता है बदलाव
तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद मोर्चा संभालेंगे। लेकिन नंबर 4 से तिलक वर्मा का पत्ता कटने की उम्मीद है। दरअसल तिलक को दो मैच में मौका मिला। लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके। इसके अलावा उनका हालिया प्रदर्शन भी ठीक नहीं रहा है। तिलक ने अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 33 और दूसरे मैच में 20 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा वह अपने आखिरी 5 मैच में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। इस लिहाज से सूर्या उनकी जगह पर रमनदीप को मौका दे सकते हैं, जिन्होंने इमर्जिंग एशिया कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। रमनदीप के अलावा रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल मिडिल ऑर्डर में नजर आने वाले हैं।
इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका
तेज गेंदबाजी विभाग में भी एक बदलाव होने की संभावना है। आवेश खान का पत्ता कट सकता है। अब तक दो मैच में वह खासा कमाल नहीं कर सके हैं। दूसरे मैच में उन्हें 1 भी विकेट नहीं मिला था। ऐसे में सूर्या, विजय कुमार वैशाक को मौका दे सकते हैं। उनके अलावा अर्शदीप तेज गेंदबाजी विभाग का हिस्सा होने वाले हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई मोर्चा संभालेंगे। वरुण ने पिछले मैच में पांच विकेट हॉल अपने नाम किए थे।
तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, विजय कुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अर्शदीप के पास तीसरे टी20 में ये बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका, छोड़ सकते हैं भुवनेश्वर और बुमराह को पीछे
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines