Cristiano Ronaldo 1 Billion Followers: Portugal फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम से वो भी वाकिफ होते हैं, जिन्होंने कभी न तो फुटबॉल खेली और न ही देखी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यही स्टारडम उन्हें दुनिया भर के खिलाड़ियों से अलग बना देती है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं।
यही वजह है कि दुनिया भर के 1 बिलियन लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने लगे हैं। मालूम हो कि अब तक किसी भी शख्स के फॉलोवर्स 1 बिलियन नहीं हुए हैं। वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।
खुद पोस्ट कर दी जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी। उसे दौरान वह बेहद भावुक भी नजर आए। रोनाल्डो ने लिखा कि ‘हमने इतिहास बना दिया। 1 बिलियन फॉलोअर्स। ये महज एक संख्या से कहीं ज्यादा है। ये खेल और उससे आगे के प्रति हमारे साझा जुनून, उत्साह और प्यार का सबूत है। मदीरा की सड़क से लेकर दुनिया के सबसे बड़े मंच तक, मैंने हमेशा अपने परिवार और आपके लिए खेला है, और अब हम में से 1 बिलियन लोग एक साथ खड़े हैं।
फैंस का जताया आभार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आगे लिखा कि ‘आप हर कदम पर, हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहते हैं। ये सफर हमारा सफर है। साथ मिलकर हमने दिखाया है कि हम जो हासिल कर सकते हैं उसकी कोई लीमिट नहीं है। मुझ पर यकीन करने, सपोर्ट करने और मेरी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए सभी का शुक्रिया। बेस्ट आना अभी बाकी है। हम साथ मिलकर प्रयास करेंगे और इतिहास बनाते रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- 20-20 ओवर का मैच, महज 8 गेंदों में हुआ खत्म; एक टीम ने खेली 5 गेंद तो दूसरी ने 3
हाल ही यूट्यूब चैनल बनाकर बनाया था कीर्तिमान
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। इसके बाद घंटे भर में ही उन्हें रिकॉर्ड 1 मिलियन लोगों ने फॉलो कर लिया था। वह यूट्यूब चैनल पर हर दिन रिकॉर्ड बना रहे हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कितने हैं सब्सक्राइबर्स (खबर लिखे जाने तक)
| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म | सब्सक्राइबर्स या फॉलोवर्स |
| फेसबुक | 170 मिलियन |
| इंस्टाग्राम | 638 मिलियन |
| एक्स | 113 मिलियन |
| यूट्यूब | 60.6 मिलियन |
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया का ‘टेस्ट’ शुरू, चेन्नई में आज से शुरू होगा ये काम
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: एक छक्के ने तय की फाइनल की दूसरी टीम, देखें किन दिग्गजों में होगी खिताबी जंग
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
54 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
54 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines