PM Modi to meet Asian Games 2026 Gold Medal Winning Indian Cricketers: जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीमों का जलवा देखने को मिला. भारत की मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट टीमों ने गोल्ड मेडल जीता और अपने खिताब का बचाव कर इतिहास रचा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात देकर को गोल्ड दिलाया. अब खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली दोनों भारतीय क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और उनकी इस सफलता का जश्न मनाएंगे.
PM मोदी से मिलेंगी गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीमें
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 15 अक्टूबर को भारतीय मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में होगी. रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी अपने आवास पर शाम 4:30 बजे गोल्ड मेडल जीतने वाले क्रिकेटर्स से मिलेंगे. इसमें कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मेंस क्रिकेट टीम और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि भारत की दोनों क्रिकेट टीमों ने जापान के निशिन में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था. भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम ने 22 सितंबर को फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से एकतरफा मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने 3 अक्टूबर को खेले गए रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से मात देकर गोल्ड मेडल जीता था. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीमों ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित 2023 एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट, ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर पीएम मोदी ने दी थी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने वाली श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को बधाई दी थी. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “गोल्ड एक बार फिर भारत के पास आया है! एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखने वाली हमारी मेंस क्रिकेट टीम को बधाई. यह पूरे देश के लिए खुशी का अवसर है. टीम के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
वहीं, पीएम मोदी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम को भी गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी थी. महिला टीम की जीत के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा था, “एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास, कौशल और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली खेल दिखाया.”
ये भी पढ़ें- IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे मुकाबला
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines