PM Modi Meets Asian Para Games Medalists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (5 नवंबर) को हाल ही में जापान में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए एक खास कार्यक्रम में पीएम मोदी एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं से मिले और उनके उपलब्धियों की सराहना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां दुनिया में भारत की बढ़ती पहचान को दर्शाती हैं. खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया है कि भारत वैश्विक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से भी मौजूद रहे. समारोह में दो-दो गोल्ड मेडल जीतने वाली भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी और दृष्टिबाधित फर्राटा धाविका सिमरन ने भी हिस्सा लिया. बता दें कि, जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 114 मेडल जीते थे. इनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज शामिल हैं.
PM मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि, “आपके संघर्षों और उपलब्धियों से हर भारतीय को प्रेरणा मिलती है. पहले माता पिता बच्चों को खेलों में करियर बनाने में सहयोग करने में डरते थे. लोग कहते थे कि इस व्यवस्था का कुछ नहीं हो सकता जो प्रतिभा का सहयोग नहीं करती, लेकिन जैसे आपने हार नहीं मानी, हम भी अपने लक्ष्य पर डटे रहे.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने तय किया कि हमारे युवाओं की प्रतिभा व्यर्थ नहीं जायेगी. जिस व्यवस्था ने आपकी प्रगति में बाधा पहुंचाई, हमने उस व्यवस्था को बदलने का फैसला किया . अगर आज युवा को अपनी प्रतिभा पर भरोसा है तो उसे यह भी विश्वास है कि देश उसके साथ खड़ा है.’’
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत अब उन खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जिनमें पहले देश की मौजूदगी और प्रतिस्पर्धा सीमित हुआ करती थी. तीरंदाजी, एथलेटिक्स, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो और पावरलिफ्टिंग जैसे खेलों में नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और देश को नए चैंपियन मिल रहे हैं. उन्होंने बताया कि पैरा एशियाई खेलों में 61 भारतीय खिलाड़ियों ने पहली बार हिस्सा लिया था. यह आंकड़ा दिखाता है कि देश में पैरा खेलों को लेकर भागीदारी और प्रतिभाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.
खबर अपडेट हो रही है…
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
20 secs agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
22 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
52 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
59 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines