PM Modi Congratulates Indian Women’s Cricket Team, Asian Games 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर एशियन गेम्स 2026 में देश को पहला गोल्ड दिलाया है. भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है. पीएम ने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार जीत बताया है और खिलाड़ियों की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यह जीत देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी.
भारतीय टीम की जीत से गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार जीत! एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई. खेलों में टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला.” उन्होंने आगे कहा, “इस जीत के साथ ही भारत को इन खेलों में अपना पहला गोल्ड मेडल भी मिला है. टीम ने देश का मान बढ़ाया है और देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी. पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
ये भी पढ़ें- IND vs JPN: करीबी मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को हराया, मात्र 2 रन से ऐतिहासिक मैच में दर्ज की जीत
भारत ने श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने 48 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन बनाए. जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में ही 69 रन बनाकर ढेर हो गई और टीम इंडिया ने 147 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की. यह भारत की महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है.
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया. भारत ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था. वहीं, एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीलंका ने सिल्वर और पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, चोट से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
3 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines