PM Modi Meets Indian Women’s Cricket Team: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. पीएम मोदी ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और खिलाड़ियों से लंबी बातचीत भी की. इसी बीच प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों से एक खास गिफ्ट भी मांगा. उन्होंने सभी खिलाड़ियों से गुजारिश की है कि वे अपने स्कूल जाएं और बच्चों से बातचीत करें.
PM मोदी ने भारतीय महिला टीम से की खास अपील
वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास अपील की है. पीएम मोदी ने कहा है कि “जब आप अपने घर वापस जाएंगी, तो स्वाभाविक रूप से उत्साह और उमंग का माहौल होगा, लेकिन कुछ दिनों बाद, जिस स्कूल से आपने पढ़ाई की है, वहां जाकर बच्चों से बात कीजिए.”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “बच्चे आपसे ढेर सारे सवाल पूछेंगे. मुझे विश्वास है कि स्कूल और वो बच्चे आपको जिंदगी भर याद रखेंगे. फिर आप साल में जब भी मौका मिले, तीन स्कूल चुन सकते हैं. एक दिन एक स्कूल और इस तरह आप तीन स्कूल चले जाएं. यह आपको एक तरह से प्रेरित भी करेगा.”
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में नहीं खेलेंगे MS Dhoni? चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने तोड़ी माही के रिटायरमेंट पर चुप्पी
भारतीय महिला टीम ने पीएम मोदी को दिया खास तोहफा
वहीं, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंची भारतीय महिला टीम ने उन्हें एक बेहद खास जर्सी गिफ्ट की. टीम ने प्रधानमंत्री को एक ‘Namo’ नाम की जर्सी गिफ्ट की है, जिसपर सभी खिलाड़ियों के सिग्नेचर हैं और उसपर नंबर-1 लिखा हुआ है. वहीं, पीएम मोदी से मिलने पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, “मुझे आज भी याद है जब 2017 में हम आपसे मिले थे. उस समय हम ट्रॉफी लेकर नहीं आए थे, लेकिन हमारे लिए ये बहुत सम्मान की बात है कि इस बार, जिस चीज के लिए हम इतने सालों से इतनी मेहनत कर रहे थे, उसकी ट्रॉफी को हम यहां लेकर आए हैं. अब हम चाहेंगे की ऐसी मुलाकातें बार-बार हों.”
ये भी पढ़ें- VIDEO: PM मोदी के स्किन केयर पर चर्चा, दीप्ति के हनुमान जी वाले टैटू का राज, देखें खास मुलाकात में क्या-क्या हुई बातचीत?
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
24 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
54 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines