IPL 2026 में नहीं खेलेंगे MS Dhoni? चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने तोड़ी माही के रिटायरमेंट पर चुप्पी

MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. धोनी की अगुवाई में सीएसके का प्रदर्शन पिछले सीजन कुछ खास नहीं रहा था और टूर्नामेंट के इतिहास में टीम पहली बार सबसे निचले पायदान पर रही थी.

MS Dhoni IPL

MS Dhoni IPL

MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2026 का माहौल अभी से तैयार होने लगा है. एमएस धोनी आगामी सीजन में खेलेंगे या नहीं यह सवाल हर क्रिकेट फैन की नींद उड़ाए हुए है. इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन अंत में उन्होंने रिटायरमेंट नहीं लेने का फैसला किया था.

विज्ञापन

माही ने कहा था कि उनके पास सोचने के लिए अभी काफी समय मौजूद है. दिक्कत की बात यह है कि धोनी पिछले दो सीजन में अपने घुटने से काफी परेशान नजर आए हैं. इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी के संन्यास को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

धोनी होंगे IPL से रिटायर?

सीएसके के सीईओ ने प्रोवोक लाइफस्टाइल के संग बातचीत करते हुए धोनी के रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा, “नहीं, धोनी आईपीएल से अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं.” उनसे जब माही के रिटायरमेंट प्लान को लेकर सवाल दागा गया, तो काशी विश्वनाथ ने स्माइल करते हुए कहा, “मैं उनसे बात करके आप लोगों को इस बारे में जानकारी दूंगा.” आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था.

विज्ञापन

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम 14 मैचों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी और सीएसके ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार सबसे निचले पायदान पर रहते टूर्नामेंट फिनिश किया था. इसी कारण तमाम फैन्स को यह डर सता रहा था कि धोनी कहीं खराब प्रदर्शन की वजह से संन्यास का ऐलान ना कर दें.

संघर्ष करती नजर आई थी सीएसके

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 5 मैच खेलने के बाद इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. रुतुराज की गैरमौजूदगी में धोनी टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई दिए थे. हालांकि, माही की कप्तानी भी सीएसके की किस्मत को नहीं पलट सकी थी.

विज्ञापन

धोनी का प्रदर्शन खुद बल्ले से काफी खराब रहा था. 13 पारियों में माही सिर्फ 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 135 रन ही बना सके थे. धोनी के बल्ले से पूरे सीजन में सिर्फ 12 चौके और 12 सिक्स ही निकल सके थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ