तुमने अपना वीडियो देखा? पीएम मोदी ने पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट को 'चिढ़ाया'

PM Modi Navdeep Singh: पीएम मोदी ने पैरालंपिक मेडल विनर्स से मुलाकात की। उन्होंने गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह से उनकी उपलब्धि की चर्चा की। इस दौरान नवदीप ने उन्हें कैप पहनाई।

PM Modi Navdeep Singh

पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नवदीप पीएम मोदी के साथ।

PM Modi Navdeep Singh: पेरिस पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल्स पर कब्जा जमाया। इसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। भारत मेडल टेली में 18वें स्थान पर रहा। अवनि लेखरा, कुमार नितेश, सुमित अंतिल, नवदीप सिंह और प्रवीण कुमार ने अपनी परफॉर्मेंस से खासा प्रभावित किया। पैरालंपिक में छोटे कद के भाला फेंक खिलाड़ी नवदीप सिंह का जोश चर्चा का विषय बना। उन्होंने भाला फेंकने के बाद भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की तरह अग्रेशन दिखाया। देखते ही देखते उनका ये रिएक्शन वायरल हो गया।

विज्ञापन

नवदीप ने पहनाई कैप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवदीप सिंह के फैन बन गए हैं। जब पीएम मोदी पैरालंपिक में मेडल विनर खिलाड़ियों से मिले तो चर्चा के केंद्र में नवदीप सिंह रहे। पीएम मोदी नवदीप सिंह से कैप पहनने के लिए फर्श पर ही बैठ गए। पीएम ने उनका वीडियो एक्स पर शेयर किया है।

विज्ञापन

फर्श पर बैठ गए पीएम मोदी

जिसमें देखा जा सकता है कि मोदी नवदीप से पूछते हैं- आपने अपना वीडियो देखा? सब लोग डरने लगे हैं। उनकी बात सुनकर नवदीप हंसे, फिर उन्होंने कहा कि मैं आपको कैप पहनाना चाहता हूं। ये गुहार लगते ही पीएम मोदी फर्श पर ही बैठ गए और नवदीप से कैप पहनी। उन्होंने कहा कि अब देखो तुम मुझसे बड़े हो गए हो।

विज्ञापन

”जिसकी रील सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई”

नवदीप ने कहा कि पिछली बार टोक्यो पैरालंपिक में वह फोर्थ प्लेस पर रहे थे। इस वजह से उन्होंने इस बार मेडल जीतकर अपना गुस्सा दिखाया। नवदीप ने पीएम मोदी से थ्रोइंग आर्म पर ऑटोग्राफ भी लिया। पीएम मोदी ने नवदीप से मजाकिया अंदाज में कहा- इस बार जिसकी रील सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई। वहां तो तुमने दिन निकाल दिए। अब तुम्हारा घर में क्या होगा। बता दें कि नवदीप को भाला फेंक में दूसरा स्थान हासिल हुआ था, लेकिन ईरान के एथलीट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस वजह से उनका मेडल गोल्ड में तब्दील कर दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ