PM Modi on 2036 Olympics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण में 2036 ओलंपिक की तैयारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. प्रधानमंत्री ने लाल किले से ओलंपिक खेलों के लिए नए एथलीटों को तैयार करने के लिए देश भर में टैलेंट हंट अभियान चलाने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का मजबूत दावेदार है और हमारा लक्ष्य इस मेगा इवेंट में मजबूत भागीदारी करना है, जिसके लिए हमें उन खेलों में भी क्वालिफाई करना होगा जिनमें वह अब तक क्वालिफाई नहीं कर पाया है.
इसके लिए देश में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें बड़े मंच के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जल्द ही राष्ट्रव्यापी टैलेंट हंट शुरू किया जाएगा. इसके तहत गांवों और स्कूलों में 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों में भविष्य के संभावित खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी.
2036 ओलंपिक को लेकर PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2036 ओलंपिक में भारत की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कम उम्र से ही प्रतिभाओं को तलाशना जरूरी है. इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया और अन्य खेल योजनाओं के साथ सरकार की प्रमुख योजना टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत आज खेल की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि “2014 में शुरू की गई सरकार की प्रमुख TOPS योजना ने खिलाड़ियों को सहायता प्रदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आज खेल जगत में भारत अपनी जगह बना रहा है. हम अक्सर अपना राष्ट्रगान सुनते हैं और तिरंगा फहराते हुए देखते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “खेलो इंडिया गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, बीच गेम्स और विंटर गेम्स के साथ-साथ खेल प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन जैसे क्षेत्रों में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.”
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया ने श्रीलंका में फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान गाकर मनाया आजादी का पर्व
2026 ओलंपिक के लिए देशभर में होगा टैलेंट हंट
पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार है. उन्होंने यह भी बताया कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा, “ओलंपिक में करीब 40 खेल विधाएं और लगभग 350 स्पर्धाएं होती हैं. यह दुखद है कि हम इनमें से कम से कम दो-तिहाई स्पर्धाओं में हिस्सा तक नहीं ले पाते, क्योंकि हम क्वालिफाई ही नहीं कर पाते.”
पीएम मोदी ने कहा कि, “हमने तय किया है कि 2036 में हमें कम से कम तीन-चौथाई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए. इसके लिए हम देशभर में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट शुरू कर रहे हैं. प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव, स्कूल-स्कूल एक टैलेंट हंट चलाया जाएगा. स्कूली स्तर पर ही बच्चों को विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनने के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी.”
ये भी पढ़ें- Hockey World Cup 2026: 15 अगस्त को भारत का पहला मुकाबला, पाकिस्तान से भी होगी टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
20 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
41 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines